योगी आदित्यनाथ ने बताया, 22 जनवरी अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे कितने चार्टर्ड प्लेन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (12:09 IST)
  • यूपी में एक माह में 5 नए हवाई अड्डों का उद्घाटन
  • अयोध्या और अहमदाबाद के बीच नई उड़ान
  • अयोध्या में होगा एयरपोर्ट का विस्तार
Ayodhya Ram Mandir News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन अयोध्या हवाई अड्डे पर 100 चार्टर्ड उड़ानों के उतरने की उम्मीद है।
 
आदित्यनाथ ने कहा कि 22 जनवरी को करीब 100 चार्टर्ड उड़ानों के अयोध्या हवाई अड्डे पर उतरने का अनुमान है। अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

सीएम योगी ने कहा कि श्री अयोध्या धाम और अहमदाबाद के बीच आज जो वायु सेवा प्रारंभ हो रही है, उससे श्रद्धालुओं को श्री अयोध्या जी आने में आसानी होगी। महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या धाम' आस्था के सम्मान के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी एक नई गति देने में सहायक होगा।
 
अयोध्या से अहमदाबाद के लिए एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवा के उद्घाटन के लिए ऑनलाइन आयोजित समारोह में उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने लखनऊ से और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रीय राजधानी से ऑनलाइन हिस्सा लिया।
 
नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अयोध्या हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा। रनवे का विस्तार किया जाएगा जिससे बड़े विमान उतर सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो सकेंगी।
 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक महीने में 5 नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा। इससे राज्य में हवाई अड्डों की कुल संख्या 19 हो जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

मन की बात में मां पर क्या बोले पीएम मोदी, एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील

T20 वर्ल्ड कप में जीत से खुश हुए पीएम मोदी, टीम इंडिया से कही यह बात

उमा भारती बोलीं, जरूरी नहीं हर रामभक्त भाजपा को ही वोट दें

Live : पीएम मोदी ने की मन की बात, एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की

स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे ऋषि सुनक, हिंदू धर्म को लेकर क्या बोले?

अगला लेख
More