Hanuman Chalisa

खाने में निकले कीड़े, छात्र छात्राओं ने वीसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

अवनीश कुमार
शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (23:29 IST)
कानपुर। कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में देर रात होस्टल नंबर 4 की मैस में खाना खाने के दौरान निकले कीड़े के बाद छात्र-छात्राएं भड़क गए। भड़के छात्रों ने कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यूनिवर्सिटी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। बैनर-पोस्टरों के जरिए यूनिवर्सिटी कुलपति व प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 
 
'मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए छात्राओं ने भी खराब खाना दिए जाने का आरोप लगाया। यही नहीं, रोस्टर के तहत दिए जाने वाले खाने में अक्सर ऐसी गड़बड़ी का आरोप मैस के कर्मचारियों व वार्डन पर लगाया।
छात्रों की मांग है कि जब तक खाना बेहतर नहीं मिलेगा, तब तक हम इसी तरह से विरोध करते रहेंगे। लगातार हो रहे इस व्यवहार से हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रबंधन व कुलपति ने सुध नहीं ली। छात्र-छात्रा स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने पर मैस कर्मचारियों व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
 
इस मामले को लेकर जब छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के वीसी से संपर्क किया गया तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख