अमेरिकी पसंद करते हैं भारत को

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2011 (14:10 IST)
- जुबैर अहमद (वॉशिंगटन)

BBC
हाल में गैलप के एक मतदान में अमरिकियों ने अपने पसंदीदा और गैर-पसंदीदा देशों के बारे में राय दी। सब से पसंदीदा देशों में भारत पाँचवें नंबर पर आया।

बहत्तर प्रतिशत अमरिकियों ने भारत को अपना सबसे प्रिय देश माना। कनाडा, ब्रिटेन जर्मनी और जापान के बाद भारत का नंबर था। दूसरी तरफ पाकिस्तान को 76 प्रतिशत लोगों ने नापसंद किया और इंटरव्यू में शामिल केवल 18 प्रतिशत लोगों ने इसे पसंद किया।

भारत पसंदीदा देशों की सूची में चीन से भी कहीं आगे था, जिसे केवल 47 फीसदी अमरिकियों ने अपना पसंदीदा देश माना।

मैं ब्रिटेन में आठ साल रहा हूँ। चिकेन टिक्का मसाला और भारतीय खान-पान की लोकप्रियता और भारतीय कंपनियों के ब्रिटेन में जबरदस्त निवेश के बावजूद हमें कभी ऐसा नहीं महसूस हुआ कि वहाँ के लोग भारत को बहुत अच्छी नजर से देखते हैं।

अधिकतर लोग यह सोचते थे कि भारत में केवल गरीबी और गंदगी है। उनकी सोच बहुत गलत भी नहीं थी, लेकिन भारत की बढ़ती हुई शक्ति को वह पहचानने से भी इनकार करते थे।

अमेरिका में भारत की काफी इज्जत है और हो भी क्यूँ नहीं। यहाँ के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय हों या सॉफ्टवेर कंपनियाँ, यहाँ की राजनीति हो या सामाजिक क्षेत्र, भारतीय काफी कामयाब हैं।

भारत की एक झलक : अमेरिका में भारत की लोकप्रियता की बात चल रही है तो यह बताता चलूँ कि जो अमेरिकी भारत का दौरा नहीं कर सकते उनके लिए केनेडी सेंटर और यहाँ भारतीय दूतावास ने मिलकर भारत की एक झलक दिखाने का आयोजन किया है।

पहली से 20 मार्च तक वॉशिंगटन के केनेडी सेंटर में भारत के प्रसिद्ध गायक, नाटककार, फिल्मी हस्तियाँ और खानसामे अपने देश की संस्कृति और कला को अमरिकियों तक पहुँचाएँगे।

भारतीय राजदूत मीरा शंकर के अनुसार यह पुरे भारत की नुमाइश नहीं है बल्कि भारतीय कला और संस्कृति का एक प्रदर्शन है।

तीन हफ्ते तक चलने वाला यह प्रदर्शन एक मार्च से शुरू हो रहा है, लेकिन कई दिन पहले ही बहुत सारे शो के टिकटें बिक चुके हैं। लेकिन भारत के चाहने वालों को मायूसी नहीं होगी क्यूँकि कई शो मुफ्त दिखाए जा रहे हैं।

भारतीय पूँजी निवेश : भारत और अमेरिका के बीच सम्बंधों में तेजी से घनिष्ठता आ रही है। कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है।

एक जमाना था जब (बल्कि कुछ साल पहले तक) भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्री इंग्लैंड और अमेरिका का चक्कर लगाते थे और निवेशकों को अपने राज्यों में निवेश करने के लिए लुभाते थे। अब काया पलटती दिखाई देती है।

अमेरिका के कई राज्य कर्जों में डूबे हुए हैं और कई शहरों का बजट घाटे में चल रहा है। उनमें से कई की निगाहें अब भारत के निवेशकों की ओर जा रही है।

भारतीय कंपनियों ने 2009 तक अमेरिका में 4.5 अरब डॉलर निवेश किया था। लेकिन अगर अप्रत्यक्ष निवेश की बात की जाए तो यह 20 अरब डॉलर से अधिक का है। कई राज्य और शहर भारतीय कंपनियों के अपने यहाँ निवेश के लिए योजनाए बना रहे हैं।

अमेरिकी इस बात की प्रशंसा करते हैं की एसार ग्रुप ने 1.6 अरब डॉलर निवेश करके मिनेसोटा इस्पात उद्योग कंपनी को डूबने से बचाया था जिस के कारण 12 अमेरिकी राज्यों में सात हजार लोगों की नौकरियाँ खत्म होने से बच गईं।

इसी तरह अमरिकियों को मालूम है कि टाटा ग्रुप ने तीन अरब डॉलर की रकम निवेश करके देश भर में 19000 लोगों को नौकरियाँ दी हुई हैं।

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Realme का सस्ता 5G स्मार्टफोन, रोंगटे खड़े कर देंगे फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत

15000 में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, 24GB तक रैम और 60 दिन चलने वाली बैटरी

53000 रुपए की कीमत का Google Pixel 8a मिलेगा 39,999 रुपए में, जानिए कैसे