भोपाल में किन्नर कार्निवाल

Webdunia
गुरुवार, 14 अगस्त 2014 (16:01 IST)
BBC
सिर पर भुजरिया उठाए हुए किन्नरों की यह तस्वीर भोपाल की है, जहां हर साल राखी के दो दिन बाद भुजरिया पर्व मनाया जाता है।
BBC

किंवदंती है कि भोपाल में राजा भोज के शासन में जब सूखा और अकाल पड़ा तो ज्योतिषाचार्य ने अकाल से मुक्ति पाने के लिए राजा भोज से किन्नरों को भुजरिया करने का आग्रह करने को कहा, तभी से यह परंपरा भोपाल में चली आ रही है।
BBC

भुजरिया की तैयारी राखी से करीब 12 दिन पहले से की जाने लगती है। गेहूं के दानों को छोटे-छोटे पात्रों के अंदर मिट्टी में अंकुरित होने के लिए रख दिया जाता है। ये हरे पौधे शांति और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं।
BBC

भोपाल शहर के बुधवाड़ा किन्नर घराने से यह कारवां शुरू होता है और शहर के तालाब के पास मंदिर तक चलता है। शहर की सड़कों से गुजरने वाले इस जुलूस में सारंगी और ढोलक की थाप पर मंगल गीतों पर झूमते हुए किन्नरों की टोलियां जब निकलती हैं तो लोग देखते रह जाते हैं।
FILE

परंपरागत शैली के पहनावे के साथ-साथ अब आधुनिकता का रंग भी इस पर चढ़ गया है। जहां एक और साड़ी दिखती है वहीं दूसरी तरफ पाश्चात्य शैली के ड्रेस को भी तरजीह दी जाने लगी है। फैशन का रंग किन्नरों पर भी साफ नजर आने लगा है।
BBC

साल में एक बार होने वाले इस त्योहार पर खुद को आकर्षक दिखाने की होड़ में किन्नर कपड़े और सौंदर्य प्रसाधनों पर हजारों रुपए खर्च करते हैं। किन्नरों के आशीर्वाद की मान्यता के चलते लोग भुजरिया लेना शुभ मानते हैं।
BBC

मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के साथ देश के अन्य हिस्सों से सैकड़ों किन्नर हर साल इस पर्व में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचते हैं।

( सभी तस्वीरें: जफर मुल्तानी)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च