Hanuman Chalisa

नज़रिया: 'अखिलेश ने कोई झंडे नहीं गाड़े हैं'

Webdunia
मंगलवार, 3 जनवरी 2017 (09:48 IST)
समाजवादी पार्टी की अंदरूनी खींचतान की वजह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बार-बार मीडिया की सुर्ख़ियां बटोर रहे हैं। उन्होंने अपने पिता और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह को दरकिनार कर पार्टी की कमान खुद अपने हाथों में ले ली है। विभाजन की कगार पर खड़ी पार्टी का झगड़ा चुनाव चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग की चौखट तक पहुंच गया है। मंगलवार को अखिलेश यादव पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' को लेकर चुनाव आयोग में जा सकते हैं।
लेकिन इन सब कवायदों का उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में फ़ायदा मिलेगा या नहीं इस पर लोगों के मत बंटे हुए हैं? बीबीसी संवाददाता इक़बाल अहमद ने राजनीतिक विश्लेषक अजय सिंह से बात कर इस पूरे मामले पर उनकी राय जानी...
 
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के केंद्र बिंदु में हो सकते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति के केंद्र बिंदु में हैं, ऐसा नहीं लगता है। ये तो तब होता जब आपने ऐसा कुछ किया होता। आप अपनी पार्टी के अंदरूनी झगड़ों की वजह से ख़बरों में हैं न कि इसलिए कि आपने कोई बड़ा काम कर दिया हो।
 
कई लोगों का मानना है कि ये अखिलेश को सुर्ख़ियां दिलाने के लिए उनके पिता और पार्टी की कोशिश है। सच तो ये है कि आज से पांच साल पहले अखिलेश को हाशिए से राजनीति के केंद्र में उनके पिता मुलायम सिंह यादव ही लाए। उन्हें यूपी जैसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री पद तब मिला जब ना तो इसके लिए उनकी उम्र थी ना ही पर्याप्त अनुभव।
 
समाजवादी पार्टी में जो भी चल रहा है उससे उत्तर प्रदेश की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं लगती। सोमवार को लखनऊ में अपनी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने एक दफ़ा भी अखिलेश का नाम नहीं लिया। भाजपा और बहुजन समाज पार्टी भी कोशिश कर रहे हैं कि अखिलेश को बेवजह की सुर्ख़ियां ना दी जाएं।
 
अखिलेश यादव वर्चुअल दुनिया में ज़्यादा रहते हैं, असल दुनिया में उतना नहीं रहते। टीवी या मीडिया में जो दिखाया जा रहा होता है वे उसे हकीकत मान लेते हैं। जबकि उनके पिता असलियत जानते थे। वोटबैंक पर अखिलेश की छवि का कितना असर पड़ेगा, ये चुनाव में पता चलेगा। ये भी देखने वाली बात होगी कि उनका वास्तविक जनाधार किस हद तक साथ देता है।
 
आज के दिन तो हमें लग रहा है कि पांच साल में अखिलेश ने ऐसा तो कोई झंडा नहीं गाड़ा है जिसे लेकर वे चुनावी मैदान में जाएं। ऐसा तो कुछ दिखाई नहीं देता है। उत्तर प्रदेश में पिछले सालों में कितने दंगे हुए हैं। भर्ती से जुड़े घोटाले हुए। भूख से मौतें हुईं। अखिलेश के रिकॉर्ड से ये सारी बातें अचानक कैसे मिटाई जा सकती हैं। वर्चुअल दुनिया में भले ही अखिलेश की तारीफ करते लोग आपको मिल जाएंगे लेकिन क्या हकीकत ऐसी है।
 
ये सवाल भी उठता है कि क्या सारी कवायद अखिलेश के ट्रैक रिकॉर्ड से लोगों का ध्यान हटाने और नई छवि बनाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन लोग इतने नामसझ नहीं हैं। लोग ये याद रखेंगे कि वे पांच साल मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री राज्य में सबसे प्रभावशाली आदमी होता है। उसके राज्य में गुंडे फलते-फूलते हैं, दंगा होता है, भूख से मौतें होती हैं तो इसका जवाब उसे देना होगा।
 
ये सारी बातें पांच साल के आखिरी तीन महीनों में कोई जादू से नहीं भुलाई जा सकती हैं। अखिलेश को तो परिवार के विवाद के बारे में सफ़ाई देने में ही ख़ासा वक़्त लगेगा। ऐसे में वे अपने अच्छे काम के बारे में कब बताएंगे। दिक्कत ये है कि रणनीति को राजनीति का विकल्प मान लिया जाता है लेकिन ऐसा होता नहीं है।
 
(ये अजय सिंह के निजी विचार हैं)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख