Hanuman Chalisa

शादी हुई और दुल्हन ने दूल्हे पर तान दी बंदूक

Webdunia
बुधवार, 2 अगस्त 2017 (11:17 IST)
अमेरिका के टेनेसी प्रांत में पुलिस ने एक महिला को गिरफ़्तार किया है जिसने शादी के कुछ ही देर बाद दूल्हे के सिर पर रिवाल्वर तान दी और ट्रिगर दबा दिया। 25 साल की केट एलिज़ाबेथ प्रिचार्ड को दुल्हन की ड्रेस में पुलिस ने मरफ्रेसबोरो के एक मोटेल से हिरासत में लिया। घटना 31 जुलाई की है।
 
एलिज़ाबेथ ने कथित तौर पर शादी के बाद अपने दूल्हे के सिर पर 9 मिमी की पिस्टल रख दी और ट्रिगर दबा दिया। गनीमत ये रही कि पिस्टल में गोलियां नहीं भरी हुई थी। बाद में एलिज़ाबेथ ने पिस्टल में गोलियां भरी और हवा में कई गोलियां चलाई। हवा में की गई फ़ायरिंग से वहाँ दहशत का माहौल बन गया और लोग भाग खड़े हुए।
 
पुलिस के वहाँ पहुँचने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बारे में बयान दिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि नवविवाहित जोड़ा शराब पी रहा था और बाद में झगड़ने लगा। पुलिस सार्जेंट कायले इवांस ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन दोनों ही पुलिस से सहयोग नहीं कर रहे थे।
 
इवांस ने स्थानीय मीडिया को बताया, "उसने (दुल्हन) अपनी शादी की ड्रेस से 9 मिमी पिस्टल निकाली और अपने नए पति के सिर पर रख दी और ट्रिगर खींच दिया।" पुलिस सार्जेंट ने बताया कि दुल्हन ने पिस्टल को मोटेल के बाथरूम में छिपाने की कोशिश की थी।
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख