Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलियाः चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने पर सांसद ने पति को जेल भिजवाया

Webdunia
शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (15:06 IST)
ऑस्ट्रेलिया की एक महिला सासंद ने बताया है कि कैसे उनके पूर्व पति को बच्चियों की अश्लील तस्वीर रखने के जुर्म में जेल जाना पड़ा था। रशेल कारलिंग जेनकिंस ने कहा कि पिछले साल उन्हें उनके घर पर बच्चों की अश्लील तस्वीरों का संग्रह मिला था।
 
उन्होंने और उनके बेटे ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद उनके पति को मामले में दोषी पाया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया।
 
जेनकिंस ने आगे कहा, "मैंने खुद उन तस्वीरों को देखा। वो तस्वीरें परेशान करने वाली थीं। मैं उसे देखने के बाद काफी दुखी हो गई थी।" "जिस दिन मैंने ये सब देखा, मेरी शादी उसी दिन खत्म हो गई। मैंने घर छोड़ दिया और उस दिन के बाद मैं कभी अपने घर नहीं लौटी।"
 
पति ने किया परेशान
महिला सांसद ने गुरुवार को कहा कि वह इस मामले पर अभी तक इसलिए चुप थीं क्योंकि वह पुलिस और कोर्ट की प्रक्रिया में दखल नहीं देना चाहती थी। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी शक नहीं हुआ कि उनके पति को चाइल्ड पोर्नोग्राफी की लत है।
 
उन्होंने कहा, "एक मां और एक पत्नी के तौर पर मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है कि मैंने इस मामले की शिकायत की।" जेनकिंस ने कहा कि उनके पति ने तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया और किसी भी तरह की संपत्ति के निपटारे से भी इनकार कर दिया था।
 
उन्होंने कहा कि उनके पति ने उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़ित बच्चियों के प्रति उन्होंने संसद में अपने दुख का भी इजहार किया। उन्होंने कहा, "ये छोटी बच्चियां प्रताड़ित नहीं की जा सकेंगी अगर मेरे पूर्व पति जैसे लोग पॉर्नोग्राफी के धंधे को न बढ़ाएं।" संसद में भाषण के बाद अन्य सांसदों ने जेनकिंस को गले से लगा लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख