योगी को दिया करारा जवाब हुआ वायरल

Webdunia
शुक्रवार, 6 नवंबर 2015 (11:50 IST)
- दिलनवाज पाशा 
 
भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक ने फेसबुक पर शेयर किए वीडियो में भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को करारा जवाब दिया है।
पेशे से हीरो के व्यापारी अवि डांडिया ने सांसद योगी आदित्यनाथ की बालीवुड अभिनेता शाहरुख़ ख़ान के बारे में टिप्पणियों पर अपनी राय रखी है। फेसबुक पर वायरल हुए उनके वीडियो को दसियों हजार बार शेयर किया जा चुका है। अब तक लाखों लोग उनके वीडियो देख चुके हैं।
 
अवि वीडियो में कहते हैं, 'आदित्यनाथजी आप शाहरुख को पाकिस्तान भेजने की बात कर रहे हैं। क्या आपको पता है कि उनकी वजह से कितने लोगों को रोजगार मिलता है। पीएम अर्थव्यस्था और व्यापार की बात करते हैं। मैं कहता हूं कि शाहरुख खान जैसे लोग अपने आप में उद्योग हैं।'
 
अवि सवाल करते हैं, 'आज आप शाहरुख को पाकिस्तान भेज रहे हैं। कल सलमान, आमिर, सैफ को जाने को कहोगे। लेकिन ये क्यों जाएं? देश हमारा है। सबका है।'
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि इससे पहले कि हालात नियंत्रण से बाहर हों, मोदी विवादित बयान देने अपने नेताओं पर काबू करें।
 
डांडिया सोशल मीडिया पर #‎MohabbatkeDange‬ ट्रेंड कराना चाहते हैं ताकि उनकी बात अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
 
बीबीसी से बात करते हुए डांडिया कहते हैं, 'नफरत के दंगों का जवाब लोग प्यार के दंगों से देंगे। भारत के लोगों को आपस में इतना प्यार बांटना चाहिए कि नफरत की राजनीति वालों की दुकान ही बंद हो जाए।'
 
बीबीसी से बात करते हुए अवि कहते हैं, 'भारत सरकार को अर्थव्यवस्था की चिंता है। अर्थव्यस्था दीवालिया हो जाए तो उसे वापस पटरी पर लाया जा सकता है। लेकिन अगर समाज दीवालिया हो जाए तो उसे सुधारने में बहुत वक्त लगता है। भारत का समाज दीवालिया होने की दिशा में बढ़ रहा है।'
 
उन्होंने ये वीडियो क्यों शेयर किए इस सवाल पर अवि कहते हैं, 'मैं अमेरिका में रहता हूं। जब भारत के लोगों को धर्म के नाम पर लड़ते हुए या राजनीति का शिकार होते हुए देखता हूं तो सोचता हूं कि बेरोजगारी, शिक्षा, किसान आत्महत्या जैसे मूल मुद्दे के बजाए सिर्फ सांप्रदायिकता पर ही बहस हो रही है। लोगों को इस बारे में ठहरकर सोचने और अपने मन की सुनने की जरूरत है।'
 
वे कहते हैं, 'मैं अपने मन की बात कर रहा हूं। जो मोहब्बत की बात है। लोगों को ये मोहब्बत की बात पसंद आ रही है।' अवि का कहना है कि वो सांप्रदायिकता के मुद्दे पर आदित्यनाथ से खुली बहस के लिए भारत आने के लिए भी तैयार हैं।
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च