Hanuman Chalisa

राम मंदिर पोस्टर पर फ़ोटो, मौलाना नाराज़

Webdunia
शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (12:43 IST)
- निखिल दीक्षित (मुंबई से)
 
अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर लगाए पोस्टरों पर महाराष्ट्र के एक मौलाना ने आपत्ति की है। इन पोस्टरों में कुछ मुस्लिम धर्म गुरुओं की भी तस्वीरें हैं जिनके बारे में कहा गया है कि वे मंदिर बनाने को समर्थन देते हैं। लेकिन पुणे के एक मौलाना ने आरोप लगाया है कि इस पोस्टर में बिना उनकी मर्ज़ी के उनकी फ़ोटो लगाई गई है।
 
इन पोस्टरों पर नारा था, ''हो जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण, मुस्लिमों का यही अरमान।" पोस्टरों पर शहर के मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना शाहिब अहसन काज़मी के नाम का भी इस्तेमाल किया गया था।
 
काज़मी ने कहा, ''जब मुझे पता चला कि पोस्टर में मेरी तस्वीर है तो मैं परेशान हो गया। मुझसे बिना पूछे ही मेरी तस्वीर और नाम का इस्तेमाल किया गया। मैं इन लोगों को जानता तक नहीं हूं। इन्होंने अपने फ़ायदे के लिए ऐसा किया है। मामला जब कोर्ट में है इस मुद्दे पर कुछ कहने वाला मैं कौन होता हूं।''
 
कहा जा रहा है कि इन पोस्टरों को लगाने के पीछे श्री राम मंदिर निर्माण मुस्लिम कार सेवक मंच के अध्यक्ष आज़म ख़ान का हाथ था। आज़म खान ने इस आरोप पर कहा, "जहाँ तक उस पोस्टर की बात है, उसके बारे में मुझे नहीं पता। मैंने जो पोस्टर छपवाए थे उसमें सिर्फ मेरी तस्वीर है। अगर किसी पोस्टर पर मौलाना की तस्वीर छपी है तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है क्योंकि मैंने ऐसा कोई पोस्टर नहीं छपवाया।"
 
पोस्टरों पर छह ऐसे लोगों के नाम और तस्वीर थी जो मुस्लिम समुदाय के जाने-माने लोग थे। इन्हीं नामों में से मौलाना काज़मी का भी नाम था। मौलाना काज़मी ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है।
 
राम मंदिर को लेकर शुक्रवार को बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी। इस सुनवाई के पहले ये पोस्टर लगाए गए थे। ऐसे ही पोस्टर उत्तर प्रदेश में भी लगाए गए। यूपी में भी इन पोस्टरों को मुस्लिमों के हवाले से ही लगाया गया था।
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख