Hanuman Chalisa

अब आप कटप्पा को मोबाइल में मार सकेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (12:23 IST)
बीते सात की पॉपुलर फ़िल्म 'बाहुबली' के निर्देशक ने मोबाइल गेम बनाने वाली कंपनी मूनफ्रॉग लैब्स के निदेशक मार्क स्कैग्स से मुलाक़ात की है। दोनों के बीच बाहुबली के मोबाइल गेम को ले कर बात हुई है। फ़िल्म बनाने वाली कंपनी अर्का मीडियावर्क्स के आधिकारिक फ़ेसबुक पन्ने और ट्विटर हैंडल ने दो तस्वीरें जारी की हैं।
फ़ेसबुक पन्ने पर लिखा है, "एसएस राजमौली के साथ फार्मविल और लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स गेम्स के निर्माता मार्क स्कैग्स से मुलाक़ात की और बाहुबली मोबाइल गेम बनाने के बारे में चर्चा की। आने वाले दिनों में आपको रोमांचक चीज़ें मिलेंगी....नज़र बनाए रखें।"
 
बाहुबली फ़िल्म के आधिकारिक फ़ेसबुक पन्ने ने इस पोस्ट को शेयर किया है। मार्क स्कैग्स ने भी इस ट्वीट को रीट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, "मुलाक़ात बढ़िया रही। निर्देशक और मास्टर कहानीकार से मिलकर अच्छा लगा।"
 
जिसने 'बाहुबली' को जुबां दी
इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं हैं कि बाहुबली मोबाइल गेम जल्द ही आनेवाला है। डगलस डाएल ने लिखा, "मैंने सालों पहले फार्मविल खेलना बंद कर दिया था, लेकिन मैं पहले ही दिन बाहुबली गेम ज़रूर डाउनलोड करूंगा।" राज किरण ने लिखा, "अगर मैं सही सोच रहा हूं तो बाहुबली रणनीति पर आधारित गेम होगा।"
 
'बाहुबली 3' भी बनाएंगे राजामौली
बीते साल 'बाहुबली: द बिगनिंग' फ़िल्म रिलीज़ हुई थी जिसे दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया था। फ़िल्म का दूसरा और आख़िरी भाग 'बाहुबली: द कंक्लूज़न' इस साल 28 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में प्रभाष, राणा डग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, रमैया कृष्णन और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

अगला लेख