ओबामा के पहरेदार कुत्तों की 7 ख़ासियत

Webdunia
बराक ओबामा की सुरक्षा व्यवस्था में बेल्जियन मेलिनोइस प्रजाति के कुत्ते की भी अहम भूमिका होती है। इन कुत्तों से जुड़ी सात ख़ासियतों पर एक नज़र।
 
1. ओबामा दुनिया के किसी भी कोने में हों, उनकी सुरक्षा दस्ते में सात प्रशिक्षित मेलिनोइस कुत्ते शामिल होते हैं।
 
2. मेलिनोइस प्रजाति के कुत्ते दुनिया भर में तेज़ तर्रार माने जाते हैं। उनकी सूंघने की क्षमता सबसे ज़्यादा होती है। यही वजह है कि बम विस्फोटक और अन्य संदिग्ध पदार्थों की तलाशी में ये सबसे बेहतर माने जाते हैं।
3. साइज़ के लिहाज़ मेलिनोइस मीडियम साइज़ के ही कुत्ते होते हैं लेकिन वे अपने से कहीं बड़े आकार के जर्मन शेफ़र्ड के मुक़ाबले ज़्यादा ताक़तवर होते हैं।
 
4. इतना ही नहीं कुत्तों की इस प्रजाति में सबसे ज़्यादा एनर्जी होती है। मेलिनोइस प्रति घंटे 25 मील की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं।

5. इसके काटने से प्रति वर्ग इंच पर सैकड़ों पाउंड का दबाव एक साथ पड़ता है।
 
6. ज़्यादा एनर्जी होने के चलते मेलिनोइस को संभालना चुनौती भरा होता है। पर्याप्त ट्रेनिंग और कसरत नहीं करने पर मेलिनोइस ख़तरनाक व्यवहार करने लगते हैं।
7. अमूमन तीन साल तक मेलिनोइस आम कुत्तों जैसा ही नजर आता है, लेकिन पांच साल की उम्र में पहुंचने के बाद वे ख़तरनाक होने लगते हैं।
 
उन्हें वक़्त रहते ट्रेनिंग मिलनी शुरू हो जाए तो वे दुनिया के सबसे तेज़ तर्रार कुत्ते बन जाते हैं। बराक ओबामा की सुरक्षा दस्ते में सबसे ख़तरनाक मेलिनोइस कुत्ते शामिल हैं।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च