Hanuman Chalisa

#UnseenKashmir: कश्मीर की अनदेखी, अनसुनी कहानियां

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2017 (12:43 IST)
भारत प्रशासित कश्मीर में दशकों से चले आ रहे संघर्ष की सुर्ख़ियों में आम लोगों की आपबीती कहीं खो गई है। बीबीसी यही अनदेखी-अनसुनी कहानियां आप तक ला रहा है।
 
साल 2016 की गर्मियों में हुए हिंसक प्रदर्शनों और कई लोगों की मौत के बाद अब एक और गर्मी आई है। आशंका है कि भावनाएं फिर ना भड़कें, भारत से 'आज़ादी' के नारे फिर ना बुलंद हों।
 
ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच बंटी हुई कश्मीर वादी में लोगों को आखिर क्या जोड़ता है?
बच्चे और युवा अपने आने वाले कल के लिए क्या ख़्वाब देख रहे हैं?
वहां की बच्चियों का जीवन, वादी के बाहर रह रही बच्चियों की ज़िंदगी से कितना अलग है?
ऐसे ही सवालों के जवाब जानने बीबीसी संवाददाताओं की टीमें भारत प्रशासित और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर गईं। आने वाले दिनों में हम आप तक लाएंगे वादी में रह रही एक बच्ची की दिल्ली में रह रही एक लड़की से चिट्ठियों के ज़रिए बातचीत।
 
दो हिस्सों में बँटे कश्मीर से जब लड़कियाँ शादी करके 'दूसरी तरफ़' यानी भारत और पाकिस्तान गईं तो उन पर क्या गुज़री, ये भी हम आप तक पहुँचाएँगे। साल 2012 में हिंसक प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे पत्थरबाज़ों के बदलते जीवन का ब्योरा भी होगा।
 
तस्वीर का दूसरा पहलू भी होगा, वादी में तैनात सुरक्षा बलों की चुनौतियां और नज़रिया भी होगा। परिवार से दूर और पत्थरबाज़ों के सामने खड़े सिपाही की बात होगी। वादी छोड़ भारत के अन्य क्षेत्रों में नौकरी और काम के लिए बस गए कश्मीरी लोगों से मुलाकात होगी।
 
साथ ही वादी में गूंजते संगीत की भी झलक होगी। जिसमें वानवुन की धुनों से लेकर हिंसा के ख़िलाफ़ आवाज़ के तौर पर उभरे संगीत की गूंज होगी। ये सब आप हमारी वेबसाइट, फ़ेसबुक पेज़ या ट्विटर के ज़रिए देख-सुन-पढ़ सकेंगे। तो जुड़े रहें हमारे साथ और फॉलो करें #UnseenKashmir.
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगर आप भी देर तक मोबाइल देखते हैं तो जान लें ये नुकसान

iPad mini को टक्कर देगा Oppo Pad Mini, 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स

अगला लेख