Hanuman Chalisa

देवी मां से पाकिस्तान को तबाह करने की गुहार

Webdunia
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 (12:32 IST)
- सीटू तिवारी 
 
बिहार में त्योहारों के मौके पर आए भोजपुरी गीतों में अब पाकिस्तान ने अपनी जगह बना ली है। भोजपुरी में आए देवी गीतों के एलबम में इसकी भरमार दिखती है। कुछ एलबम बाकायदा पाकिस्तान, बलूचिस्तान के नाम पर भी बाज़ार में आए हैं। तो कुछ ने एलबम का नाम तो पाकिस्तान या बलूचिस्तान के नाम पर नहीं रखा है, लेकिन अपने एलबम में किसी ना किसी गीत में इसे शामिल ज़रूर किया है।
सीडी के कारोबार से जुड़े गौरी गुप्ता कहते हैं, ''अगर हम ये मान लें कि त्योहार में 100 एलबम लांच हुए तो 90 में आपको ये गाने मिल जाएंगे। लोग इनको पसंद करते हैं क्योंकि भोजपुरी गीत सुनने वाले तबके का जो मानस है उसको ये गीत व्यक्त करते हैं और वो भी उनकी ही बोली में। यही वजह है कि ये गीत अभी खूब चल रहे हैं।"
 
भोजपुरी के देवी गीतों के बाज़ार पर नज़र दौड़ाएं तो बाज़ार "हिंदुस्तान में मिलादीं बलूचिस्तान ए माई", "ऐ माई फूंक देब पाकिस्तान के", "फारब पाकिस्तान के", "उड़ा दीं पाकिस्तान ए माई", "पाकिस्तान के मिटाईं ए माई", "सरहद पार तिरंगा ले के" जैसे एलबम से अटा पड़ा है।
 
भोजपुरी गीतों का सीडी बाज़ार लगातार सिमटता जा रहा है। ऐसे में भोजपुरी गीतों से जुड़ी वेबसाइट्स के ज़रिए ऐसे गीत लोगों के बीच धूम मचा रहे हैं।
 
'हिंदुस्तान में मिलादीं बलूचिस्तान ए माई' के गीतकार अमित रंजन कहते हैं, "बलोच लोगों पर अत्याचार हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी तक को ये बात अपने भाषण में कहनी पड़ी। ऐसे में हमारा धर्म है कि बलोच लोगों को बताएं कि वो ख़ुद को अकेला ना समझें। मइया जी और हिंदुस्तान उनके साथ है।"
 
दिलचस्प है कि ऐसे गीत गाने वाले गायकों या गीतकारों के तर्क लगभग एक जैसे हैं। 'ए मइया फूंक देब पाकिस्तान' के गीतकार मुन्ना दूबे कहते हैं, "पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों से निपटना अब इंसान के वश की बात नहीं रही। अब उसको मइया जी ही तबाह करेंगी। इसलिए मैंने मइया से प्रार्थना की है कि वो पाकिस्तान का संहार करें।"
 
मऊ के गायक डब्लू डेन्जर के एलबम का नाम 'महिमा शेरावाली की' है। लेकिन उसमें भी पाकिस्तान को तबाह करने की विनती करते हुए एक गाना शामिल किया गया है। डब्लू डेन्जर बताते हैं कि उन्होंने अपने फ़ौजी दोस्तों के कहने पर "ध के चिर द मइया पाकिस्तान के छाती" गीत गाया है।
वो कहते हैं, "जब कभी ऐसा गीत गाता हूं तो लगता है कि बॉर्डर पर सिपाही जो काम अपनी बंदूक से कर रहे हैं, वही काम मैं अपनी आवाज़ के ज़रिए लोगों के बीच रहकर कर रहा हूं।"
 
वहीं "फारब पाकिस्तान के" नाम के एलबम को आवाज़ आरज़ू अंचल ने दी है। ये पूछने पर कि क्या मुनाफ़े के लिए इस तरह के गाने गाए जा रहे हैं। आरज़ू कहते हैं, "हम देशभक्ति और मइया भक्ति में ये गीत गा रहे हैं, इसमें मुनाफ़े की क्या बात है।"
 
हालांकि इन सारे दावों को भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगायक अजीत अकेला ख़ारिज करते हैं। अजीत अकेला कहते हैं, "ये सब गाने हिट होने के लिए गाए जा रहे हैं। इसमें मां की कोई भक्ति नहीं।"
 
इन सबसे इतर 30 भाषाओं में गायन करने वाली कल्पना पटवारी एक नई बात कहती हैं। बॉलीवुड, लोकगीतों के साथ साथ भिखारी ठाकुर की विरासत और बिहार यूपी के श्रमिक वर्ग की गायन शैली "बिरहा" पर काम करने वाली कल्पना इसके लिए भोजपुरी के बुद्धिजीवी वर्ग को जिम्मेदार बताती हैं।
 
वो कहती हैं, "भोजपुरी में जो लोग गायन कर रहे हैं, वो अपनी समझ के मुताबिक़ गा रहे हैं। लेकिन बुद्धिजीवी वर्ग जिसके पास दृष्टि है वो क्या कर रहा है। जब वो कुछ नहीं कर रहा तो भोजपुरी गीतों की नैय्या ऐसे ही हाथों में होगी।"
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख