Hanuman Chalisa

सेक्स कर रहे जोड़े की हेलिकॉप्टर से बनाई फ़िल्म

Webdunia
बुधवार, 19 जुलाई 2017 (10:29 IST)
पुलिस हेलिकॉप्टर से अपने बग़ीचे में सेक्स कर रहे एक जोड़े की फ़िल्म बनाने के मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू हो गई है। इस मामले में ब्रिटेन के दक्षिणी योर्कशर के दो पुलिस अधिकरियों और दो पायलटों के ख़िलाफ़ शेफील्ड के क्राउन कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई है।
 
मैथ्यु लुकास (42), ली वॉल्स (47), मैथ्यु लूसेमोर (45) और मलकोम रीव्स (64) सभी ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के इल्ज़ाम से इनकार किया है। कोर्ट में बताया गया है कि वह जोड़ा धूप में बिना कपड़े में था और दोनों सेक्स कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस हेलिकॉप्टर से फ़िल्म बनाई गई थी।
 
हालांकि जिन पर आरोप हैं उन्होंने इससे इनकार किया है। इसमें एक पांचवा व्यक्ति पूर्व पुलिस अफ़सर एड्रिअन पोगमोरे हैं। उन्होंने इस आरोप को स्वीकार किया है कि सरकारी ऑफिस का दुरुपयोग किया गया है।
 
फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि वह कपल अपने अहाते में सेक्स कर रहा है। जांच अधिकारी रिचर्ड राइट ने कहा कि हेलिकॉप्टर चालक दल के सदस्यों ने एक उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो कैमरे का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि ऐसा करना निजता का उल्लंघन है।
 
उस महिला ने कोर्ट में कहा, ''यह मेरी निजता का खुलमखुला उल्लंघन है। मैं इससे काफ़ी परेशान और दुखी हुई हूं।'' कोर्ट में बताया गया कि 2012 में इसी तरह की और फ़िल्में भी बनाई गई थीं। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जारी है और उम्मीद है कि अगले तीन हफ्तों तक सुनवाई जारी रहेगी।

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख