Hanuman Chalisa

आप भी दफ्तर में केक खाते हैं तो सावधान!

Webdunia
मंगलवार, 3 जनवरी 2017 (18:04 IST)
ब्रिटेन में चिकित्सकों ने दफ्तरों में केक खिलाने के चलन की ये कहते हुए आलोचना की है कि इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स की फैकल्टी ऑफ डेंटल सर्जरी के चिकित्सकों ने कहा कि लोगों को काम करते समय केक और बिस्किट खाने पर नियंत्रण करना चाहिए। संस्था के अनुसार इससे मोटापा बढ़ता है और मुँह की बीमारियाँ हो सकती हैं।
फैकल्टी के डीन प्रोफेसर नाइजेल हंट ने कहा कि हो सकता है कि दफ्तरों में मैनेजर सहकर्मियों को ये सोचकर केक-बिस्किट जैसी चीजें लाने से नहीं रोकते कि वो शायद ऐसा कर जश्न मनाना चाहते हैं या फिर वो छुट्टी से अपने साथियों के लिए कुछ लेकर लौटना चाहते हैं।
 
मगर उनका कहना है कि ये कर्मचारियों की सेहत के लिए अच्छा नहीं और इसलिए लोगों को नए साल पर संकल्प लेना चाहिए कि वो इस साल केक कल्चर को काबू में करें। फैकल्टी ने दफ्तरों में मीठी चीजों की खपत घटाने के लिए कुछ सुझाव भी जारी किए हैं...
 
* कम चीनी वाली दूसरी चीजों पर विचार करें
* खाने की मात्रा कम करें
* हल्के-फुल्के नाश्ते से बचें
* मीठी चीज़ें केवल लंच के समय खाएँ
* मीठी चीज़ें सोच-समझकर रखें, अगर वो सबके सामने रखी हों, तो लोग ज्यादा खाएँगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

अगला लेख