Hanuman Chalisa

कितनी ख़तरनाक हैं गर्भनिरोधक गोलियां?

Webdunia
शनिवार, 24 दिसंबर 2016 (13:01 IST)
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में 10 करोड़ से ज़्यादा महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि 1960 के दशक में गर्भनिरोधक गोलियों की शुरुआत के बाद से ही इसके इस्तेमाल से अलग-अलग तरह के साइड इफेक्ट्स देखने को मिले हैं। हाल के एक अध्ययन के मुताबिक गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से अवसाद का ख़तरा बढ़ता है। ये अध्ययन हुआ है डेनमार्क में।
डेनमार्क के अनुसंधानकर्ताओं ने करीब दस लाख महिलाओं के मेडिकल रिकॉर्ड्स को अध्ययन में शामिल किया। 15 से 34 साल की इन महिलाओं में किसी में पहले से डिप्रेसन के लक्षण मौजूद नहीं थे। अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि जो महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें बाद में अवसाद की गोलियां लेनी पड़ी या फिर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
 
इस अध्ययन को मीडिया में काफ़ी सनसनीखेज़ बनाकर पेश किया गया। मीडिया में इस ख़बर को लेकर बनी सुर्खियां इस तरह से थीं- 'आप गर्भनिरोधक गोलियां लेती हैं, तो अवसाद की चपेट में आने के लिए तैयार रहें' या फिर 'गर्भनिरोधक गोलियां लेने वाली 70 फ़ीसदी महिलाएं अवसाद की चपेट में'।
 
एक अख़बार की हेडलाइन थी- गर्भनिरोधक गोलियां का अवसाद से नाता, ये स्कैंडल से भी ज़्यादा है। हालांकि यूनिवर्सिटी ऑफ़ एबरडीन में प्राइमरी केयर के प्रोफेसर फ़िल हैनाफ़ोर्ड के मुताबिक, गर्भनिरोधक गोलियों का अवसाद से नाता, उतना गंभीर नहीं है, जितना मीडिया में बताया जा रहा है।
 
वे कहते हैं, "बहुत कम असर होता है।" वे विस्तार से बताते हैं कि प्रत्येक 100 महिलाएं जो गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल नहीं करती हैं, उनमें हर साल 1.7 महिलाएं अवसाद से पीड़ित हो जाती हैं, वहीं गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करने वाली प्रति सौ महिलाओं में 2.2 महिलाएं अवसाद की चपेट में आती हैं। यह कोई बड़ा अंतर नहीं है, हैनफोर्ड के मुताबिक ये अंतर 0.5 का है, यानी प्रत्येक साल 200 महिलाओं में एक महिला ज़्यादा।
 
हैनफ़ोर्ड ये भी मानते हैं कि गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं के अवसाद ग्रस्त होने की दूसरी भी वजहें हो सकती हैं। वे कहते हैं, "उदाहरण के लिए ये भी हो सकता है, जो महिला गर्भनिरोधक गोली ले रही हों, उनका अपने पार्टनर से रिश्ता टूट गया हो। इस वजह से भी वो अवसाद से घिर सकती हैं।" हैनफ़ोर्ड के मुताबिक ऐसे अध्ययन के नतीजों को हल्के या सनसनीखेज ढंग से पेश नहीं किया जाना चाहिए।
 
गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से केवल अवसाद होने का ख़तरा नहीं होता। इसके इस्तेमाल से ख़ून का थक्का जमने का ख़तरा भी होता है, जो घातक भी हो सकता है। ये भी सच है कि अगर इन साइड इफेक्ट्स को हल्के में लिया जाए, तो वह ख़तरनाक हो सकता है।
 
बर्लिन के हार्डिंग सेंटर फॉर रिस्क लिटरेसी के निदेशक प्रोफेसर जर्ड गिगेरेंजर बताते हैं, "ब्रिटेन में कई परंपराएं रही हैं और उनमें एक है गर्भनिरोधक गोलियों को लेकर मौजूद डर। 1960 के दशक से ही गर्भनिरोधक गोलियां लेने वाली महिलाएं इसको लेकर चिंतित रही हैं कि इससे ख़ून का थक्का जमना या थ्रोम्बोसिस हो सकता है।"
 
एक अध्ययन के मुताबिक तीसरी पीढ़ी की गर्भनिरोधक गोलियों के चलते थ्रोम्बोसिस होने का ख़तरा दो गुना बढ़ जाता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि गर्भनिरोधक गोलियों का ख़तरा कितना ज़्यादा है और महिलाओं को इसको लेकर कितना आशंकित होना चाहिए?

हाल ही में, गार्डियन वेबसाइट की एक शॉर्ट फ़िल्म, उन युवा महिलाओं पर है, जिनकी मौत ख़ून का थक्का जमने से हुई और वे सब के सब हार्मोनल या गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल कर रही थीं।
 
इस वीडियो में दावा किया गया है कि महिलाएं अगर गर्भनिरोधक गोलियों से होने वाली मौतों की दर को समझ जाएं तो वे इन गोलियों का इस्तेमाल नहीं करेंगी।
 
फैकल्टी ऑफ़ सेक्सुअल एंड रिप्रॉडक्टिव हेल्थकेयर के उप निदेशक डॉ. सारा हार्डमैन कहती हैं, "गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से प्रति दस हज़ार में कुछ महिलाओं की मौत हो जाती है, ये कहना पूरी तरह से सही नहीं है।"
 
सारा कहती हैं, "10 हज़ार महिलाओं में पांच से 12 महिलाओं में ख़ून का थक्का जमने की शिकायत होती हैं और सबकी मौत नहीं होती है, वास्तव थक्का जमने वाली महिलाओं में एक फ़ीसदी महिलाओं की मौत होती है।"
 
सारा के मुताबिक प्रति दस लाख महिलाओं में गर्भनिरोधक गोलियों के चलते थक्का जमने से मौत के मामले महज तीन से 10 होती हैं। वैसे ये जानना दिलचस्प है कि गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल नहीं करने से गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाती है और गर्भावस्था में ख़ून का थक्का जमने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

अगला लेख