Hanuman Chalisa

नोटबंदी पर हाहाकार, उधर 500 करोड़ की शादी

Webdunia
बुधवार, 16 नवंबर 2016 (11:59 IST)
देश के ज़्यादातर लोग जहां कैश के लिए क़तार में खड़े हैं, वहीं एक शादी में करोड़ों रुपए उड़ने की ख़बर से सब हैरान हैं। रईस कारोबारी और पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्रह्माणी की पांच दिन चलने वाली शादी में 5 अरब रुपए खर्च का अनुमान है।
सोने का पानी चढ़ा निमंत्रण और बॉलीवुड सितारों की परफ़ॉर्मेंस ने इस शादी को विवादों में ला दिया है। आलोचक इसे 'पैसे की बेशर्म नुमाइश' क़रार दे रहे हैं।
 
हाल में ही भारत सरकार ने 500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी लगा दी है जिसका असर लोगों पर साफ़ दिख रहा है। लोगों को पैसा जमा कराने और बदलने के लिए लंबी क़तारों में लगना पड़ रहा है। भारत मोटे तौर पर नक़दी आधारित अर्थव्यवस्था है और शादी में ज़्यादातर ख़र्च नक़द ही होता है।
 
रेड्डी के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने बंगलौर और सिंगापुर में प्रॉपर्टी गिरवी रखी है और छह महीने पहले सारा भुगतान कर दिया गया था, जब समारोह की योजना तैयार की थी।
लेकिन, सोशल मीडिया पर आम लोगों ने इस बेहद खर्चीली शादी पर हमला बोला। इस बीच राजनीतिक विरोधियों का कहना है कि काले धने के ख़िलाफ़ प्रधानमंत्री के अभियान में रईस लोग शामिल हैं या नहीं। भाजपा के पूर्व सदस्य रेड्डी भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से तीन साल क़ैद में रह चुके हैं। उन्हें पिछले साल ज़मानत पर रिहा किया गया। रेड्डी आरोपों से इनकार करते हैं।
 
समारोह स्थल बैंगलोर पैलेस में तैयारियां कई महीने से जारी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक़ सेट बनाने के लिए आठ बॉलीवुड डायरेक्टरों को बुलाया गया है।
 
आंकड़ों में शादी
ब्याह पर कुल खर्च : 500 करोड़ रुपए
सोने के पानी वाले कार्ड, जिनमें एलसीडी स्क्रीन लगी है : 1 करोड़ रुपए
दुल्हन की साड़ी : 17 करोड़ रुपए
दुल्हन के आभूषण : 90 करोड़ रुपए
3000 बाउंसर और 300 पुलिसकर्मियों ड्यूटी पर रहेंगे, खोजी कुत्ते और बम निरोधक दस्ता भी रहेगा
 
स्रोत: भारतीय मीडिया रपट
Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

अगला लेख