ये है भारत का सबसे गंदा शहर

Webdunia
शुक्रवार, 21 अगस्त 2015 (17:05 IST)
- शुरैह नियाजी (दमोह से)
 
मध्यप्रदेश का दमोह शहर देश का सबसे गंदा शहर माना गया है। शहरी विकास मंत्रालय ने देश भर में एक लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों का सर्वे किया था जिसमें सबसे आखिरी पायदान यानि 476 नंबर पर रहा दमोह शहर।
उन्तालिस वार्ड वाले दमोह में हर दिन करीब 18 टन कचरा निकलता है जबकि शहर में सफ़ाई के काम के लिए 261 कर्मचारी हैं। नगर पालिका 100 कर्मचारी और बढ़ाना चाहती है। बुंदेलखंड के इस शहर में अगर आप जाएं तो कुछ जगहों पर वाकई महसूस होगा कि सफ़ाई इस यहां की नगरपालिका के लिए आख़िरी प्राथमिकता है।
 
खुले में शौच बड़ी समस्या : नगर पालिका के मुख्य नगर अधिकारी सुधीर कुमार सिंह का कहना है, 'इस सर्वे में दो बिंदुओं को लिया गया, जिनकी वजह से शहर सबसे गंदा शहर कहा गया।'
 
सुधीर कुमार सिंह कहते हैं, 'खुले में शौच और शहर के करीब मौजूद ट्रेंचिग ग्राउंड की वजह से हमें कम नंबर दिए गए और हमारे शहर को सबसे गंदा शहर माना गया।' वह कहते हैं, 'शहर में हर घर में शौचालय मौजूद है। इसके बावजूद अपनी आदत के चलते लोग खुले में शौच करना पसंद करते हैं।'
शहर के पूरे कचरे को एक ग्राउंड में डाल दिया जाता है। हालांकि इसके लिए शहर को अब नई जगह मिल गई है। इसके अलावा कचरे से निपटने के लिए शहर के पास फिलहाल कोई योजना नजर नहीं आती।
 
स्थानीय निवासी 27 साल के मोहम्मद नोमान रजा दमोह कहते हैं कि जबसे उन्होंने होश संभाला है तब से वह शहर में गंदगी देख रहे हैं। वह कहते हैं, 'मुझे नहीं लगता कि आने वाले अगले चंद सालों में स्थिति में कोई बदलाव आएगा। राजनेता सिर्फ पैसा कमाने में लगे हैं और उन्हें आम लोगों से कुछ लेना-देना नहीं है। यही वजह है कि आज शहर की यह हालत है।'
 
लगभग डेढ़ लाख की आबादी वाले इस शहर के विधायक मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री हैं, जो पिछले 12 सालों से लगातार मंत्री हैं। लेकिन इस शहर में गंदगी को लेकर हर किसी के अपने तर्क हैं।
 
बस स्टैंड : शहर के बस स्टैंड की स्थिति ऐसी है कि कोई चंद मिनट भी खड़ा न हो सके। चारों ओर गंदगी के अलावा, बस स्टैंड में न तो महिलाओं के लिए और न ही पुरुषों के लिए शौचालय है।
 
बस स्टैंड पर काम करने वाले बंटी कुरैशी बताते हैं, 'गंदगी में जो स्थान दमोह को दिया गया है, वो बिल्कुल सही है। पानी गिरने के कारण बस स्टैंड पूरी तरह से दलदल बना हुआ है। कोई सुनने वाला नहीं है। हम बस बोल ही सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते।'
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च