एक 'पत्नी पीड़ित' पति की दास्तां

Webdunia
शनिवार, 14 मार्च 2015 (15:21 IST)
घरेलू झगड़े में एक महिला ने अपने पति पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। बुरी तरह जख्‍मी पति ने इसके बाद घरेलू हिंसा के शिकार पुरुषों के पक्ष में आवाज उठाने की ठान ली।

इंग्लैंड के पीटरब्रा शहर में पति पर खौलता पानी फेंकने की यह घटना बीते साल मार्च की है जिसमें 65 साल के केन ग्रेगोरी काफी झुलस गए थे। उन्होंने घरेलू हिंसा के शिकार पुरुषों को ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया है।

ग्रेगरी कहते हैं, 'कोई महिला किसी पुरुष को निशाना बनाती है तो ये ऐसी बात नहीं है जिस पर शर्मिंदा होना पड़े।' ग्रेगरी और टेरेसा गिल्बर्स्टन का तलाक हो चुका है। ग्रेगोरी को शारीरिक रूप से गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए कोर्ट ने टेरेसा को दोषी ठहराया है। गिल्बर्स्टन को 24 मार्च को सजा सुनाई जाएगी।

तलाक :  सात साल पहले ग्रेगोरी की टेरेसा से मुलाकात हुई थी। तब उनकी पहली पत्नी मौरीन की मौत हो चुकी थी। ग्रेगरी पर जिस दिन हमला हुआ उस दिन वे मौरीन की कब्र पर जाने वाले थे। उस दिन मौरीन का जन्मदिन था। लेकिन इसी बीच दूसरी पत्नी से उनकी बहस हो गई और जिसके बाद दोनों ने तलाक लेने का मन बना लिया।

इसके बाद गिल्बर्स्टन रसोईघर में चाय बनाने गईं, लेकिन जब लौटीं तो उनके हाथ में खौलते हुए पानी से भरा जग था, जिसे उन्होंने पीछे से ग्रेगोरी के सिर पर उड़ेल दिया। ग्रेगरी ने बयान में कहा, 'दर्द बर्दाश्त के बाहर था। मैंने ऐसा दर्द इससे पहले कभी नहीं झेला।'

घरेलू हिंसा के शिकार पुरुष : ग्रेगरी ने बताया कि कुछ हफ्ते पहले जब वो सो रहे थे तो गिल्बर्स्टन ने उनके ऊपर चाय फेंक दी थी और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था। ग्रेगोरी ने कहा कि इस हिंसा के बारे में उन्होंने लोगों को बताने और अपने घाव दिखाने का मन बना लिया है ताकि घरेलू हिंसा को लेकर पुरुष पीड़ितों के इस पक्ष को उजागर किया जा सके।

वो कहते हैं, 'एक धारणा है कि थोड़े उम्रदराज और शरीर से ठीकठाक पुरुष घरेलू हिंसा के शिकार नहीं हो सकते, लेकिन महिलाओं के मामले में जैसा संदेश दिया जाता है, वैसा ही इसमें भी दिया जाना चाहिए।'
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च