Hanuman Chalisa

रोज़ 15 मिनट की वर्ज़िश से चर्बी घटाने का प्रयास!

Webdunia
बुधवार, 22 मार्च 2017 (14:15 IST)
क्या आपने कभी एचआईआईटी ट्रेनिंग के बारे में सुना है?
एचआईआईटी यानी हाइट इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग एक तरह की कसरत है, जिसे थोड़ी-थोड़ी देर बाद लेकिन तेज़ी से किया जाता है। बीबीसी मुंडो में छपे इस ख़ास लेख में समय बचाने वाली कसरतों के बारे में बताया गया है।
 
एचआईआईटी आजकल फैशन में है। कई लोगों का दावा है कि यह शरीर से चर्बी हटाने वाली परंपरागत वर्जिश की तुलना में अधिक प्रभावी है। इसका सबसे फ़ायदेमंद पहलू यह है कि इसमें समय कम लगता है, आमतौर पर 15 मिनट से भी कम।
 
आइए हम आपको बताते हैं कि घर पर एचआईआईटी कैसे करें। इसे शुरू करने से पहले वार्म अप के लिए आप घर में ही टहलें, जोड़ों को घुमाएं। अगर आपको कोई बीमारी है या आप बहुत दिनों से निष्क्रिय पड़े हुए हैं, तो इस एक्सरसाइज़ को करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार ज़रूर मिल लें।
 
पहली कसरत : स्टार जंप
सबसे पहले आप आपने दोनों पैरों को सटाकर खड़े हो जाएं और धड़ को सीधा रखें। आप अपने पैरों को खोल कर कूदें और अपने दोनों हाथों को सिर से ऊपर की ओर ले जाएं। इसके बाद शुरुआती अवस्था में वापस आने के लिए फिर कूदें। इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। ऐसा एक मिनट तक तेज़ी से करते रहें।
दूसरी कसरत : वैकल्पिक स्टार जंप
अगर पहली एक्सरसाइज़ आपके लिए थकान भरी हो गई हो तो इसे आजमाएं। एक बार फिर अपने दोनों पैरों को जोड़कर और सीधे खड़े होकर शुरुआत करें। इसके बाद दोनों पैरों को फैलाएं और दाहिने पैर को थोड़ा झुकाएं।
 
ऐसा करते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठा लें। इसके बाद फिर पुरानी अवस्था में आ जाएं। इसके बाद बाएं पैर से इसे दोहराएं। इसे लगातार एक मिनट तक करते रहें। फिर एक मिनट तक खड़े रहें।
तीसरी कसरत : पर्वतारोही
सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को कंधे से ऊपर की ओर करके नीचे की ओर झुकें। झुकने के बाद एक घुटने को थोड़ा आगे करके उसे फर्श पर टिकाए बिना मोड़ें। इसके बाद घुटने को सीधा कर लें। इसके बाद दूसरे घुटने से भी ऐसा ही करें।
 
हर बार जब आप झुकें, तो पेट के बल का इस्तेमाल करते हुए शरीर को स्थिर रखें। इस कसरत को आप बहुत तेज़ी से एक मिनट तक करें। इसके बाद आप एक मिनट के लिए खड़े हो जाएं।
चौथी कसरत : घुटनों को ऊपर उठाना
इस कसरत को करने के लिए भी आप दोनों पैरों को आपस में सटा कर रखें और धड़ को सीधा रखें। दाएं पैर को कुल्हे की ऊंचाई तक ऊपर उठाएं और बाएं हाथ की कोहनी को ऊपर की ओर उठाएं।
 
इसके बाद फिर यही कसरत आप बाएं पैर और दाएं हाथ से करें। इसे अलद-बदल कर लगातार एक मिनट तक करें। इस तरह इन कसरतों को हफ़्ते में तीन बार करें।
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख