Hanuman Chalisa

'वो चीख रहा था, मैं सभी मुसलमानों को मार देना चाहता हूँ'

Webdunia
सोमवार, 19 जून 2017 (13:22 IST)
उत्तरी लंदन में फिन्सबरी पार्क मस्जिद के पास एक वैन पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ गई। पुलिस का कहना है इसमें एक की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हुए हैं। सेवन सिस्टर रोड पर हुए इस हादसे में वैन के ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि स्थानीय समयानुसार रात के सवा बारह बजे पुलिस अधिकारियों को मौक़े पर बुलाया गया।
 
घटना पर मौजूद एक चश्मदीद खालिद अमीन ने बीबीसी को बताया, "वैन जानबूझ कर बाएं ओर मुड़ी और लोगों को कूचलने लगी। वैन के अंदर दो आदमी मौजूद थे। उनमें से एक को लोगों ने काबू कर लिया, दूसरा आदमी चिल्ला रहा था कि मैं सभी मुसलमानों को मारना चाहते हूँ। फिर वो वहां से भाग गया।"
 
प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने कहा है कि पुलिस इसे संभावित चरमपंथी हमला मान रही थी। लंदन के मेयर सादिक़ खान ने इसे "साझा मूल्यों पर हमला" बताया है।
 
रमज़ान के कारण भीड़
मुस्लिम काउंसिल ब्रिटेन (एमसीबी) का दावा है कि वैन ड्राइवर ने 'जानबूझकर' लोगों को टक्कर मारी है। चश्मदीदों का कहना है कि यह इलाक़ा काफ़ी व्यस्त था क्योंकि रमज़ान के कारण लोग शाम की नमाज़ अदा करने आए थे। इससे पहले तीन जून को लंदन ब्रिज पर और उसके पास के इलाक़े में लोगों पर हमला हुआ था जिसे पुलिस ने चरमपंथी हमला माना था।
 
सेवन सिस्टर रोड के पास एक फ्लैट में रहने वाली एक चश्मदीद ने बीबीसी से कहा, ''हर कोई चीख़ रहा था। हर कोई बोल रहा था कि वैन ने लोगों को टक्कर मारी है। लोग मस्जिद से नमाज़ अदा करके निकल रहे थे तभी वैन ने टक्कर मारी।''
 
लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि आपातस्थिति के कारण सेवन सिस्टर रोड को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य आपात सेवाओं की तैनाती की गई है। इस हादसे का ऑनलाइन एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें दिख रहा है कि लोग घायलों की मदद कर रहे हैं।
 
इसमें एक आदमी को एक पीड़ित को सीपीआर देते देखा जा सकता है। लंदन ऐम्बुलेंस सर्विस के डेप्युटी डायरेक्टर केविन बेट ने कहा, ''हम लोगों ने मौक़े पर कई ऐम्बुलेंस भेज दी हैं। इसके साथ ही राहत बचाव से जुड़ी सारी चीज़ें वहां मौजूद हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

अगला लेख