Hanuman Chalisa

दिल की बीमारी से बचना है तो ये ज़रूर पढ़ें

Webdunia
मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (11:40 IST)
एक शोध के मुताबिक 50 साल की उम्र के दस फ़ीसदी लोगों के दिल की उम्र दस साल अधिक होती जा रही है जिससे घातक दिल के दौरे का ख़तरा बढ़ गया है। 'द पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड' के 'हॉर्ट एज टेस्ट' के लिए 12 लाख लोगों से प्रतिक्रिया ली गई। इसमें 33 हज़ार पुरुष 50 साल के थे। शोध के ये नतीजे इसी पर आधारित हैं।
 
संस्थान के मुताबिक सिर्फ़ इस महीने ही इंग्लैंड में 7400 लोगों की मौत दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से हो जाएगी। दिल से जुड़ी बीमारियों पुरुषों की मौत का सबसे बड़ा कारण हैं जबकि महिलाओं में ये दूसरा सबसे बड़ा कारण हैं।
 
इनमें से ज़्यादातर मौतों को रोका जा सकता है। दिल की बीमारी की वजह से मरने वाले इन लोगों में एक चौथाई 75 साल से कम उम्र के हैं। पीएचई के हृदयरोग मामलों के प्रमुख जैमी वॉटरआॉल कहते हैं, "दिल की बीमारी और दौरे के ख़तरों से निबटने को बुढ़ापे के लिए नहीं छोड़ा जाना चाहिए।"
 
सेहत सुधारने के तरीके
*धूम्रपान छोड़ दें
*सक्रिय रहें
*वज़न पर नियंत्रण रखें
*ज़्यादा फ़ाइबर खाएं
*संतृप्त वसा को कम करें
*दिन में पांच सब्ज़ी या फल खाएं
*नमक की खपत कम करें
*मछली खाएं
*शराब कम पिएं
*खाद्य पदार्थों के बारे में प्रकाशित जानकारियां पढ़ें
 
पीएचई के मुतबिक सर्वे में शामिल आधे से अधिक लोगों को अपने ब्लड प्रेशर के बारे में जानकारी नहीं थी। इंग्लैंड में रह रहे 56 लाख लोगों का ब्लड प्रशर ज़्यादा है, लेकिन उन्हें इस बारे में पता नहीं है। ब्रिटिश हॉर्ट फाउंडेशन के डॉक्टर माइक नैपटन कहते हैं कि ये चिंता की बात है।
 
वो कहते हैं, "यदि इलाज न किया जाए तो ये ख़ामोश परिस्थितियां ख़तरनाक़ दिल के दौरे तक पहुंचा सकती हैं।" ब्लड प्रेशर यूके से जुड़ी कैथरीन जेनर कहती हैं कि ब्लड प्रेशर की जांच कराना जीवन को लंबा करने की दिशा में पहला क़दम हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख