भारतीय कौवों का कीनिया में दखल

Webdunia
बुधवार, 14 जनवरी 2015 (14:34 IST)
फर्डिनांड ओमोंडी बीबीसी अफ़्रीका, मोम्बासा

कीनिया के तटवर्ती शहर मोम्बासा में भारतीय कौवों ने अपना दखल इतना बढ़ा लिया है कि अब वे पर्यटकों की प्लेट से खाना झपट लेते हैं और दूसरे पक्षियों पर धौंस जमाते हैं।


हालांकि ये कौवे पूर्वी अफ्रीका के बाशिंदे नहीं हैं पर मोम्बासा में ये बड़ी तादाद में हैं। अगर आप मोम्बासा के आसमान में देखें तो आपको शायद ही कोई दूसरी पक्षी उड़ते हुए दिखेगा।

मकसद : उनका असल घर तो भारत है, पर वे अक्सर जहाजों पर चढ़कर यहां पहुंच जाते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि पूर्वी अफ्रीका में 1890 के करीब इन कौवों को जानबूझकर कूड़ा निपटाने के मक़सद से लाया गया था।

1947 में ये कीनिया पहुंचे और तब से इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। ये तो भला हो बढ़ती आबादी और उसके साथ बढ़ते कूड़े के ढेर का, जिससे इनका काम चल जाता है।

खतरा : मोम्बासा में कूड़े के निपटारे की पर्याप्त व्यवस्था न होने से ये रिहायशी इलाक़ों में आमतौर पर मिलते हैं। पर्यावरणविद चिंतित हैं क्योंकि कौवे का व्यवहार दूसरे पक्षियों के प्रति आक्रामक होता है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे स्वास्थ्य संबंधी ख़तरा भी पैदा हुआ है। ये कौवे कूड़े के ढेर से होते हुए रेस्तराओं की टेबल तक पहुंच जाते हैं।
Show comments

कौन थे रजाकार, कैसे सरदार पटेल ने भैरनपल्ली नरसंहार के बाद Operation polo से किया हैदराबाद को भारत में शामिल?

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में बंजारुमाले गांव में हुआ 100 प्रतिशत मतदान

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

प्रवेश द्वार पर बम है, जयपुर हवाई अड्‍डे को उड़ाने की धमकी

दिल्ली में देशी Spider Man और उसकी Girlfriend का पुलिस ने काटा चालान, बाइक पर झाड़ रहा था होशियारी

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च

क्या iPhone SE4 होगा अब तक सबसे सस्ता आईफोन, फीचर्स को लेकर बड़े खुलासे