भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच प्यार की कहानी

Webdunia
मंगलवार, 12 मार्च 2019 (12:04 IST)
- रविंदर सिंह रॉबिन
 
भारत और पाकिस्तान के बीच उलझे रिश्तों की गांठें सुलझने में भले थोड़ा वक़्त लगे लेकिन सरहद के इस पार और उस पार रह रहे दो लोगों के दिलों के धागे जुड़ गए है।
 
 
ये प्रेम कहानी है पाकिस्तान के सियालकोट में रहने वाली किरन सरजीत और भारत के अंबाला के रहने वाले लड़के परविंदर सिंह की। 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमला के बाद इनकी शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। अब तमाम कोशिशों के बाद उन्होंने शनिवार को इस रिश्ते को शादी का नाम दिया।
 
 
दोनों की शादी सिख रीति रिवाज़ों के साथ पटियाला के एक गुरूद्वारे में हुई। पुलवामा हमले के बाद ये पहली शादी है जो इन दोनों देशों के बाशिंदों के बीच हो रही है। इन दोनों परिवारों के लोग चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच रिश्ते जल्द से जल्द बेहतर हों।
 
 
इस शादी में मीडिया कैमरे भी पहुंचे।
कैसे हुई मुलाकात?
किरन की मुलाकात परविंदर से साल 2014 में हुई थी। उस वक्त उनकी उम्र 27 साल और परविंदर की उम्र 33 साल थी। बंटवारे के वक्त किरन का परिवार पाकिस्तान चला गया था। अब किरन भारत 45 दिन के वीज़ा पर आई हैं जो 11 जून 2019 को पूरा होगा।
 
 
मीडिया से बात करते हुए परविंदर ने कहा कि अब वो किरन के भारतीय नागरिकता के लिए सरकार से आवेदन करेंगे।
 
 
परविंदर ने बताया कि परिवारों ने 2016 में शादी की व्यवस्था की थी और उनके परिवार को शादी की तैयारी के लिए पाकिस्तान जाना था लेकिन पाकिस्तानी उच्चायोग ने उनके वीजा को रद्द कर दिया था।
 
 
उन्होंने कहा, "इसलिए परिवारों ने तय किया कि किरन और उसका परिवार भारत आएगा और हम मिल गए।''
 
किरन पाकिस्तान के एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने कहा, "हमारी शादी शांति के सकारात्मक संकेत देगी।"
 
 
दुल्हन किरन के पिता सुरजीत चीमा ने कहा, "हमारे बच्चों की शादी भी दोनों सरकारों को एक संदेश देती है कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद भी लोग मिलना चाहते हैं और संबंधों को बेहतर बनाने में व्यस्त हैं। अगर शांति बनी रहती है तो ये दोनों देशों के आम लोगों के लिए बेहतर होगा।"
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G ओप्पो फोन, जानिए कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

Realme C73 5G लॉन्च, सस्ती कीमत में महंगे फोन के फीचर्स

TECNO POVA Curve 5G : सस्ता AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन मचाने आया तहलका

फोन हैकिंग के हैं ये 5 संकेत, जानिए कैसे पहचानें और बचें साइबर खतरे से

अगला लेख