ईरान की 'लोहड़ी' में ऋग्वेद की ऋचाएं

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2016 (14:50 IST)
- राकेश भट्ट (बीबीसी मॉनिटरिंग) 
 
ईरान में खत्म हो रहे साल के अंतिम मंगलवार को आग जलाकर मेवे अर्पित किए जाते हैं। अनाहिता, मित्रा, सौगंध, अनुष्का ये नाम सुनने में जितने हिंदुस्तानी लगते हैं, ठीक उतने ही ईरानी भी हैं।
भारत और ईरान दोनों देशों में महिलाओं के इन नामों के उच्चारण और अर्थ बिल्कुल एक जैसे हैं। बेटी, बीज, और गीत अपने उद्गम से छिटककर बेगानी जमीन को भी खुशरंग बना देते हैं।
 
ईरान और भारत में सिर्फ नामों की समानता ही नहीं है बल्कि कई त्योहार भी लगभग एक जैसे हैं। मसलन, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मनाई जाने वाली लोहड़ी और ईरान का चहार-शंबे सूरी बिल्कुल एक जैसे त्योहार हैं।
 
गीत और उल्लास जब सरहदें लांघते हैं, तो अपने बाहरी स्वरूप में जरा-सा बदलाव लाकर त्योहार में तब्दील हो जाते हैं। खत्म होते साल के आखिरी मंगलवार की रात लोग अपने घरों के आगे अलाव जलाकर उसके ऊपर से कूदते हैं और अग्नि को पवित्र मानकर उसमें तिल, शक्कर और सूखे मेवे अर्पित करते हुए यह गीत गाते हैं:-
 
''ऐ आतिश-ए-मुक़द्दस! ज़रदी-ए-मन अज़ तू सुर्ख़ी-ए-तू अज़ मन।'' 
 
इसका अर्थ है- 'हे पवित्र अग्नि! हमारा निस्तेज पीलापन तू हर ले, अपनी जीवंत लालिमा से हमें भर दे।' यह ईरानी पर्वगीत ऋग्वेद की ऋचा की याद दिलाता है। 'यो अग्निं देववीतये हविष्मां आविवासति, तस्मै पावक मृळय।
 
हरियाणा और पंजाब में ठीक इसी तर्ज पर लोहड़ी का पर्व जनवरी में मनाया जाता है। इस दिन अंधेरा होते ही आग जलाकर अग्निदेव की पूजा करते हुए तिल, गुड़, चावल और भुने हुए मक्के की आहुति दी जाती है।
 
बच्चे-बच्चियां घर-घर जाकर यह गीत गाकर लोहड़ी मांगते हैं: सुंदरी मुंदरिए–हो तेरा कौन विचारा-हो दुल्ला भट्टी वाला-हो दुल्ले ने धी ब्याही-हो सेर शक्कर पाई-हो' इस गीत में लाहौर में रहने वाले मुसलमान वीर राय अब्दुल्लाह भट्टी (दुल्ला भट्टी) की शौर्यगाथा सुनाई जाती है। भट्टी को पंजाब का रॉबिनहुड भी कहा जाता है।
कहा जाता है कि दुल्ला भट्टी ने दो अनाथ हिंदू कन्याओं, सुंदरी-मुंदरी' की मुग़ल सेनापति आसिफ खान से जबरन हो रही शादी रुकवाकर उनकी जान बचाई थी। अब्दुल्ला भट्टी ने जंगल में आग जलाकर एक सेर शक्कर देकर दो हिंदू युवकों से उनका विवाह करवा दिया था।
 
ईरान और हिंदुस्तान का अग्नि पर्व यूं तो नवऋतु का स्वागत और अग्नि की ऊर्जा से भर जाने की कामना है लेकिन इसमें अपनी स्थानीय परिवेश की विशिष्टताएं भी शामिल होती हैं।
 
यूं तो ईरान एक इस्लामी देश है लेकिन उस समाज ने अपनी अतीत की संस्कृति से नाता नहीं तोड़ा और वहां अग्नि को सबसे श्रेष्ठ और पूजनीय माना जाता है। फिर भी वहां का इस्लामी धर्मतंत्र कुछ-कुछ दबे अंदाज़ में, आग से जलने के खतरे का बहाना बनाते हुए इस पर्व को संयम से मनाने की हिदायत देता है।
 
इसी हिदायत की तर्ज पर ईरानी अखबार इब्तेकार आग से न खेलने की नसीहत करते हुए लिखता है, 'ऐसा न हो कि इस मंगलवार की रात आग के खेल-खेल में अपनी जिंदगी का खेल खत्म कर दें।' लेकिन सत्ता शायद यह भी जानती है कि समाज के उल्लास पर पहरा बिठाना आग को हथकड़ी पहनाने जैसा है।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च