Hanuman Chalisa

कैसी थी जेट एयरवेज की आखिरी उड़ान - आँखों देखा हाल

Webdunia
गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (08:36 IST)
रविन्द्र सिंह रॉबिन, बीबीसी हिंदी के लिए
जेट ने अपने परिचालन को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फ़ैसला लिया है। बुधवार की रात को उसने अपनी अंतिम उड़ान भरी। जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W 3502 रात 10.20 बजे अपने दो घंटे के अंतिम सफ़र पर अमृतसर से मुंबई के लिए निकली।
 
विमान में यात्रा कर रहे बहुत से लोगों को इसका अंदाजा नहीं था कि यह जेट एयरवेज की अंतिम फ्लाइट थी। कुछ यात्रियों ने बीबीसी से कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि यह जेट एयरवेज की अंतिम फ्लाइट है।
 
बीबीसी से बातचीत में कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्होंने अपने हवाई सफर की शुरुआत ही जेट एयरवेज से की थी। वहीं कुछ यात्रियों ने कहा कि वो अमूमन इंडियन एयरलांइस का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जेट एयरवेज में अच्छी सुविधाओं को लेकर यात्रा करना उन्हें पसंद हैं।
 
एक महिला यात्री ने जेट के कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अपनी चिंताएं जताई। उन्होंने कहा, 'देश के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। इससे बेरोजगारी ही बढ़ेगी। किसी अन्य एयरलाइंस को इतनी बड़ी संख्या में जेट के कर्मचारियों को नियुक्त करना आसान नहीं होगा।'
 
वहीं एक बिजनेस मैन ने कहा कि, 'एक कंपनी बहुत अच्छी चल रही हो और वो एकदम से खस्ताहाल हो जाए और बंद हो जाए ऐसी स्थिति को मैं समझ सकता हूं।'
 
वहीं जेट एयरवेज के फ्लाइट क्रू के कैप्टन ने बीबीसी से कहा, 'सूरज उदय होगा।' इस विमान की एयरहोस्टेस को तो कुछ देर पहले तक यह पता नहीं था कि यह जेट की अंतिम उड़ान है। उन्होंने बीबीसी से कहा, 'यह बहुत ही दुख की घड़ी है।'
 
दरअसल 25 साल पुरानी एयरलाइन कंपनी पर 8 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है और बैंकों ने 400 करोड़ रुपए का इमरजेंसी फंड देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी के सामने 'शटरडाउन' के अलावा अब कोई विकल्प नहीं बचा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख