Hanuman Chalisa

महिला के गुप्तांगों में मिर्ची डालने की कोशिश

Webdunia
-मोहित कंधारी
जम्मू में चोरी के आरोप में हिरासत में ली गई एक महिला ने थाना प्रमुख और बाक़ी पुलिसवालों पर शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाएं हैं। गीता देवी (बदला हुआ नाम) के मुताबिक़ उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की थी लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब उन्होंने स्थानीय अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है।
 
अपनी शिकायत में गीता देवी ने आरोप लगाया है, "27 अप्रैल 2017 को अचानक पुलिस ने घर से उठा लिया था। हिरासत के दौरान थाना प्रमुख ने मुझे उल्टा लटका दिया और निजी अंगों में मिर्ची और बियर की बोतलें डालने की कोशिश की।" वे आरोप लगाते हुए कहती हैं, ''जब पुलिस थाने में मुझे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी तो हर रोज़ थाना प्रभारी और उनकी सहयोगी मुझे और मेरे पति को प्रताड़ित करते थे।" इस मामले का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के कार्यालय ने राज्य सरकार से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है।
 
चोरी का मुकदमा : मंगलवार को जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता ने कहा, "एफआईआर क्रमांक 63/2107 में गीता देवी (बदला हुआ नाम) पर आरपीसी (रनबीर पीनल कोड) की धारा 454/380 के तहत घरेलू सामान और ज़ेवरों की चोरी का मुक़दमा दर्ज था, उन्हें उनकी मां के साथ गिरफ़्तार किया गया था।

गीता देवी के ख़िलाफ़ ये शिकायत उस मकान मालिक ने दर्ज करवाई थी जिनके घर गीता देवी घरेलू कामकाज करती थीं।" एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता का कहना है कि इन आरोपों के लिए जम्मू के पुलिस अधीक्षक राहुल के निरीक्षण में एक अलग से जांच बैठाई गई है।
 
गुप्ता कहते हैं कि इस बीच गीता देवी अपने रिश्तेदारों के साथ न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर उनकी मेडिकल जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया और मेडिकल रिपोर्ट अदालत में पेश कर दी गई है।
 
एसएसपी गुप्ता ने कहा, "राज्य पुलिस ने चोरी के आरोपों की विशेष जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। गीता देवी और उनकी मां के पास से चोरी का कुछ माल बरामद हो चुका है और चोरी के मामले की जांच अलग से कर रहे हैं।"
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख