Hanuman Chalisa

कश्मीर में अलगाववादियों के पास कहां से आता है पैसा?

Webdunia
गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (12:26 IST)
श्रीनगर से माजिद जहांगीर
भारत प्रशासित कश्मीर में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने बीबीसी से बातचीत में कहा है कि कश्मीर में विरोध के लिए हड़ताल ही एकमात्र विकल्प बचा है।
 
हुर्रियत कांफ्रेंस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने पाकिस्तान से पैसा लेने समेत कई आरोप लगाए हैं लेकिन संगठन के नेता मीरवाइज इस बात से इनकार करते रहे हैं।
 
'कश्मीरियों का समर्थन हासिल'
इस मसले पर मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर मसले के लिए राजनीतिक नहीं बल्कि सैन्य समाधान तलाश रही है।
 
हुर्रियत कांफ्रेंस को चलाने के लिए कहां से पैसा आता है इस सवाल पर मीरवाइज़ ने कहा कि कश्मीर में रहने वाले लोग, बाहर रह रहे कश्मीरी जो इस मुद्दे से जुड़े हुए हैं, उनका समर्थन उनके संगठन को हासिल है।
 
आपका बेटा बंदूक उठाए तो?
अगर आपका बेटा बंदूक उठाएगा तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा 'कौन चाहता है कि यहां की नौजवान पीढ़ी हाथों में पत्थर या बंदूक उठाए। इस बारे में हुर्रियत का एक बयान नहीं दिखा सकते हैं, जहां मैंने या गिलानी साहब ने कहा हो कि कश्मीरी पत्थर या बंदूक उठाएं।'
 
वह कहते हैं, 'हम तो ख़ुद इस बात से परेशान हैं कि नई पीढ़ी को कैसे बचाया जाए। लेकिन अगर बंदूक उठाए अधिकांश नौजवानों की कहानियां देखें तो पता चलता है कि वे सब सताए हुए हैं।'
 
अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार और नरेंद्र मोदी की सरकार के बीच अंतर पूछने पर मीरवाइज कहते हैं कि वाजपेयी की सरकार जब थी तो उन्होंने कहा था कि इस मसले को इंसानियत के दायर में हल करना है। तब हमें कहीं न कहीं इस बात का एहसास हुआ कि सही बात है। लेकिन जब मोदी साहब आए तो सबसे पहला बयान मैंने दिया कि मोदी की हुक़ूमत आई है और हम उम्मीद रखते हैं कि एनडीए वाजपेयी मॉडल का अनुसरण करेगा।'
 
मीरवाइज़ प्रधानमंत्री मोदी की नीति को हार्डलाइन बताते हुए कहते हैं कि मोदी कश्मीर मसले को सैन्य तरीके से हल करना चाहते हैं। 
 
पिछले साल छह महीने तक हुर्रियत द्वारा चलाए गए आंदोलनों से क्या फर्क पड़ा इस सवाल के जवाब में मीरवाइज कहते हैं कि हड़ताल उनके पास आख़िरी हथियार रह गया है अगर वह कोई और आह्वान देते, जैसे आधे घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन करेंगे पूरी तरह शांति पूर्वक बैठेंगे लेकिन अब तो उन्हें उसकी भी इजाजत नहीं है।
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख