Hanuman Chalisa

किम कर्दाशियां को इंटरनेट पर देखने वाले हो जाएं सतर्क

Webdunia
बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (14:40 IST)
अगर आप अमेरिकी रियलिटी स्टार किम कर्दाशियां  के शो ''कीप-अप विद कर्डाशियंस'' इंटरनेट पर देखते हैं या उनके पति कान्ये वेस्ट की हालिया ट्विटर पर वापसी से जुड़े सर्च इंटरनेट पर कर रहे हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
 
 
अमेरिकी टीवी स्टार किम साल 2018 में इंटरनेट पर सर्च होने वाली सबसे ख़तरनाक सिलेब्रिटी बन गई हैं। साइबर सिक्योरिटी फ़र्म मैकेफ़ी ने ऐसे ही सिलेब्रिटीज़ की एक सूची जारी की है जिनके नाम के सर्च में कई ख़तरनाक लिंक शामिल होते हैं। ये लिंक आपको परेशानी में डाल सकते हैं।
 
 
इस लिस्ट में किम कर्दाशियां का नाम सबसे ऊपर है। साल 2017 में इस लिस्ट में क्रैग डेविड का नाम सबसे ऊपर था। सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल दूसरी ऐसी सिलेब्रिटी हैं तो वहीं किम की बहन कोर्टनी कर्दाशियां इस फेहरिस्त में शामिल तीसरा नाम हैं। चौथे नंबर पर ब्रितानी गायक एडेल और पांचवें नंबर पर कैरोलिन फ़्लेक हैं। इस तरह ये पांच ऐसे सिलेब्रिटी हैं जिनका नाम इंटरनेट पर सर्च करना सबसे ख़तरनाक है।
 
 
मैकेफ़ी का कहना है, ''साइबर जगत में अपराधी अक्सर नामचीन हस्तियों के नाम का इस्तेमाल करते हैं ताकि इस लिंक पर क्लिक करके आप इन ख़तरनाक वेबसाइट्स पर पहुंच जाएं।''
 
 
इन साइट्स पर मैलवेयर (एक विशेष प्रकार का वायरस) होते हैं जो यूज़र्स की व्यक्तिगत जानकारी और पासवर्ड की सेंधमारी कर लेते हैं। इस लिस्ट में रोज़ ब्रायन, ब्रिटनी स्पीयर्स, अभिनेत्री एमा रॉबर्ट्स और रियलिटी स्टार फ़्रेन मैकेन का नाम भी शामिल है।
 
 
मैकेफ़ी के मुख्य वैज्ञानिक राज समानी कहते हैं, ''तेज़ी से बढ़ रही इस दुनिया में पॉप कल्चर और सोशल मीडिया का दबदबा है। हमारे पास अपने मनोरंजन के साधन चुनने के पर्याप्त विकल्प हैं।''
 
 
इस साइबर सिक्यॉरिटी फ़र्म ने यूज़र्स को सलाह देते हुए कहा है कि हमेशा वीडियो विश्वसनीय वेबसाइट पर ही देखना चाहिए। किसी भी सिलेब्रिटी से जुड़ी ख़बर को पढ़ने के लिए उसी लिंक पर क्लिक करें जिसके सोर्स पर आपको यक़ीन हो। इसके अलावा एंटी वायरस को अपडेट रखना इस तरह के साइबर हमले से बचा जा सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख