धोनी के दस साल: कब-कब किया धमाल

Webdunia
मंगलवार, 23 दिसंबर 2014 (12:26 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने मंगलवार को एकदिवसीय मैचों में अपने दस साल पूरे कर लिए हैं। धोनी के दस साल पूरे होने पर सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर हैशटैग #10YearsofDHONIsm ट्रेंड कर रहा है। आइए, नजर डालते हैं उनके क्रिकेट करियर पर।


वनडे : महेंद्रसिंह धोनी ने अपना पहला एकदिवसीय मैच 23 दिसंबर, 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। बांग्लादेश के चटगांव में हुए मैच में धोनी बिना कोई रन बनाए रन आउट हो गए थे। यह मैच भारत 11 रन से जीता था।

टेस्ट : धोनी ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ 2005 में की थी। दो दिसंबर से छह दिसंबर, 2005 तक चले मैच में धोनी ने विकेट के पीछे एक कैच लिया था और पहली पारी में 30 रन बनाए थे। यह मैच ड्रॉ रहा था।

अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-20 : धोनी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मैच एक दिसंबर, 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था। भारत यह मैच छह विकेट से जीता था। धोनी का प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा। वो बगैर खाता खोले पवेलियन वापस हो गए और विकेट के पीछे उन्होंने एक कैच लिया था।

टॉप स्कोर : धोनी का अब तक का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 183 रन (145 गेंद) है। उन्होंने साल 2005-06 में श्रीलंका के खिलाफ नंबर तीन पर खेलते हुए भारत को विजय दिलाई। उन्होंने इस पारी में 15 चौके और 10 छक्के मारे थे। यह एकदिवसीय मैच में किसी भी भारतीय विकेट कीपर का सर्वाधिक स्कोर है।

टेस्ट मैच में उनका अधिकतम स्कोर 224 रन है। जो उन्होंने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में बनाया था। अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-20 में उनका अधिकतम स्कोर रहा है नाबाद 48 रन। यह स्कोर उन्होंने साल 2012 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में बनाया था।

रन और विकेट के पीछे कैच : धोनी अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 89 मैचों की 142 पारियों में कुल 4841 रन बना चुके हैं। टेस्ट में उन्होंने अब तक 248 कैच लपके हैं। वो टेस्ट में छह शतक 33 अर्धशतक लगा चुके हैं।

वनडे में उन्होंने 250 मैचों की 219 पारियों में 8192 रन बनाए हैं। वो अब तक नौ शतक और 56 अर्धशतक लगा चुके हैं। वनडे में उन्होंने 227 कैच लपके हैं। अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-20 में 50 मैचों की 45 पारियों में उन्होंने अब तक 849 रन बनाए हैं। विकेट के पीछे उन्होंने 25 कैच लपके हैं।

कप्तानी और विश्व कप : धोनी पहली बार सितंबर, 2007 में भारत की ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान बनाए गए थे। साल 2007 में ही उन्होंने पहली बार भारत की वनडे टीम की भी कमान संभाली। अगले साल यानी 2008 में पहली बार भारत की टेस्ट टीम के कप्तान बने।

धोनी की अगुवाई में भारत साल 2011 में वनडे विश्व कप और 2007 में अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-20 विश्वकप जीत चुका है। धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग ट्वेंटी-20 श्रृंखला में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को साल 2010 और 2011 में जीत दिला चुके हैं।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च