Hanuman Chalisa

मलयालम अभिनेत्री का 'यौन' शोषण, फूटा गुस्सा

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (12:20 IST)
- इमरान कुरैशी
मलयालम फ़िल्मों की एक जानी-मानी अभिनत्री के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद केरल में फ़िल्म बिरादरी का गुस्सा फूट पड़ा है।

केरल फ़िल्मोद्योग के कई सितारे छेड़छाड़ की शिकायत करने वाली अभिनेत्री के समर्थन में आ गए हैं। इस अभिनेत्री का आरोप है कि शुक्रवार की रात चलती गाड़ी में दो ड्राइवरों समेत कुछ लोगों ने उनका यौन शोषण किया था जब वो कोच्ची में एक फ़िल्म की डबिंग निपटाकर त्रिचूर लौट रही थीं। 
 
केरल पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर मार्टिन को इस घटना के 24 घंटों के भीतर गिरफ़्तार किया था और रविवार को दो और लोगों वदिवल सलीम और प्रदीप को तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ़्तार किया गया है। हालांकि मुख्य संदिग्ध सुनील अभी लापता है और मामले में लिप्त गैंग के तीन सदस्यों की तलाश जारी है।
 
अभिनेत्री ने कहा था कि वो शुक्रवार रात को त्रिचूर से कोच्ची लौट रही थीं तभी उनकी ऑडी गाड़ी एक वैन से टकरा गई। कथित तौर पर उनका ड्राइवर मार्टिन वैन में सवार लोगों से बात करने के लिए नीचे उतरा, तभी सुनील और अन्य लोग ऑडी में घुसे और मार्टिन को गाड़ी चलाने पर मजबूर किया और अभिनेत्री के साथ यौन शोषण किया।
 
जो आरोप लगाए गए हैं वो दिल्ली के निर्भया बलात्कार कांड के बाद बलात्कार से जुड़े बदले हुए नए कानून के तहत यौन शोषण के दायरे में आते हैं। नाम न बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी को बताया,`गाड़ी प्रोडक्शन हाउस की थी और मार्टिन भी प्रोडक्शन हाउस का कर्मचारी है। सुनील पहले प्रोडक्शन हाउस के लिए काम कर चुका है। इसी से लगता है कि कोई साज़िश की गई है।'
 
उन्होंने कहा, `हमने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है और हमें यक़ीन है कि हम सुनील समेत तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लेंगे। और भी लोग हैं जिन्होंने जाने-अनजाने में इन लोगों की मदद की है। हम कई लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।' पुलिस ने इस मामले में बलात्कार, अपहरण, आपराधिक साज़िश, ग़लत तरीके से बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है।
 
अभिनेत्री के साथ आए सितारे : फ़िल्मकार और अभिनेत्री गीतू मोहनदास ने कहा, `तुम पीड़िता नहीं हो बल्कि मेरी नज़रों में बहादुरी की प्रतीक हो।'
 
अभिनेता मोहनलाल ने फ़ेसबुक पोस्ट में लिखा है, `हमें मोमबत्ती जलाकर सहानुभूति जताने की बजाय ये सुनिश्चित करना चाहिए कि देश का क़ानून इतना मज़बूत हो कि कोई भी इस तरह के अपराध करना तो क्या इनके बारे में सोच भी न सके। इस मुश्किल घड़ी में मैं उनके साथ हूं और कामना करता हूं कि उन्हें जल्द न्याय मिले।'
अभिनेत्री मंजू वारियर ने लिखा है, `महिलाएं पुरुषों को जितना सम्मान देती हैं उतना सम्मान पाने की उम्मीद करना महिलाओं का अधिकार है। हर बार कुछ ऐसा होता है तो हम संवाद को कुछ हैशटैग तक सीमित कर देते हैं। फिर कुछ दिन बाद घटना को भुला दिया जाता है। क्या कभी ऐसा शोषण बंद होगा?' केरल के एसोसिएशन ऑफ़ मलयालम मूवी स्टार्स के अध्यक्ष इनोसेंट ने फ़ेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में इस घटना को वीभत्स बताया है।

अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए पूरा आसान प्रोसेस

Hormuz पर भारत को ईरान का भरोसा, सुरक्षित हैं भारतीय, ट्रंप ने दी ईरान को खत्म करने की चेतावनी

Malda उपद्रव मामले पर supreme court सख्त, SIR विवाद को लेकर अधिकारियों को बंनाया बंधक, CBI और NIA को जांच के आदेश

Vladimir Putin : क्या पुतिन ट्रंप को ईरान युद्ध से निकालने में कर रहे गुप्त मदद? रूस-CIA संपर्क से बढ़ी हलचल

Strait of Hormuz crisis : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे 400 जहाज, क्या अमेरिका पीछे हटेगा तो मच जाएगा वैश्विक तेल संकट?

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

Poco X8 Pro सीरीज भारत में लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 'आयरन मैन' अवतार में मचाएगा धूम, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO का धमाका! 7200mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च

Poco X8 Pro Series Launch : 17 मार्च को भारत में मचेगी धूम, लॉन्च होंगे पोको के दो पावरफुल 5G फोन

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

अगला लेख