Hanuman Chalisa

क्या नोटबंदी ने ख़त्म किया मराठा आंदोलन?

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (11:58 IST)
- ज़ुबैर अहमद (दिल्ली)
बुधवार को नागपुर में आयोजित मराठा आंदोलन मोर्चा नोटबंदी का शिकार हो गया है। आयोजकों को उम्मीद थी कि अगस्त से जारी उनके आंदोलन के इस आखरी मोर्चे में "50 लाख से एक करोड़" लोग शामिल होंगे लेकिन उनका खुद का अनुमान है कि इसमें केवल 10 लाख लोग शामिल हुए।
मराठा आंदोलन मोर्चा के कनवीनर और मीडिया सेल के अधिकारी संजय ताँबे पाटिल स्वीकार करते हैं कि नागपुर का शो फ्लॉप साबित हुआ। उन्होंने बीबीसी को बताया, "इसकी एक वजह थी नोटबंदी और पैसों की भारी कमी। औरंगाबाद में 16 लाख आबादी पर केवल 6 एटीएम हैं और हर एटीएम के बाहर 300 लोगों की क़तार लगी है।" पिछले महीने दिल्ली में होने वाली मराठा रैली नोटबंदी के कारण रद्द करनी पड़ी थी।
 
पाटिल का कहना है कि स्थानीय कॉर्पोरेशन चुनाव के कारण भी नागपुर मोर्चे में कम लोग आए। नागपुर में बुधवार के मोर्चे के लिए भारी इंतज़ाम किया गया था। राज्य सरकार ने नागपुर और महाराष्ट्र के अन्य शहरों के बीच विशेष ट्रेनों का इंतज़ाम किया था।
 
बुधवार का मोर्चा नागपुर में जारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को देखते हुए आयोजित किया गया था। आयोजकों को उम्मीद थी कि विरोध प्रदर्शन के आखिरी दौर में लाखों लोग शामिल होंगे जिससे सरकार पर "अपनी मांगों को मनवाने का दबाव डाला जा सकेगा।"
 
मराठा आंदोलन की शुरुआत 13 जुलाई को अहमदनगर के एक गाँव कोपरडी में हुई एक गंभीर घटना से हुई थी। पुणे शहर से 125 किलोमीटर दूर कोपरडी गाँव में एक मराठा लड़की के बलात्कार और ह्त्या के खिलाफ विरोध ने एक
जन आंदोलन की शक्ल ले ली थी। अब तक 40 जगहों पर मोर्चे निकाले जा चुके हैं।
 
मराठा राज्य की कुल आबादी का लगभग 35 प्रतिशत हैं और हर बड़ी सियासी पार्टी में मराठों की संख्या काफी अच्छी है। लेकिन मराठों के अनुसार मराठा आबादी में ज़्यादा किसान हैं जो ग़रीब हैं। उनकी कई मांगों में सब से अहम मराठा समाज के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को अचानक 1000 और 500 रुपये के नोटों पर पाबंदी लगाने का एलान किया था। उसके बाद वाली मराठा आंदोलन की सभी रैलिया लोगों की परेशानी और उनका ध्यान नोटबंदी की ओर होने के कारण प्रभावित हुई हैं। दिल्ली के इलावा कुछ और जगहों पर भी रैली रद्द करनी पड़ी।
 
संजय ताँबे पाटिल कहते हैं कि मराठा समाज का जोश कम नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर गतिविधियां बढ़ी हैं। "सोशल मीडिया पर मोदी सरकार के खिलाफ हम अपना विरोध प्रकट करते जा रहे हैं।"
 
मराठा रैलयों की खासियत ये थी कि ये शांतिपूर्ण, मूक और अनुशासित थीं। लेकिन अब पाटिल कहते हैं कि कुछ लोग हिंसा पर भी उतारू हो सकते हैं।
 
वो कहते हैं, "औरंगाबाद की रैली के समय आयोजक समिति में 25 सदस्य थे अब उनकी संख्या 10 के क़रीब रह गयी है।" उनके विचार में समिति के कमज़ोर होने से मराठा आंदोलन का अनुशासित रहना मुश्किल नज़र आता है।

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

अगला लेख