Hanuman Chalisa

मनीला में मोदी ने ये शर्ट ही क्यों पहनी?

Webdunia
मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (12:07 IST)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनकी जैकेट ख़ास तौर पर ख़बरों में छाई रहती है।  लेकिन फ़िलीपींस पहुंचे नरेंद्र मोदी एक ख़ास परिधान में नज़र आए। एपेक और आसियान की बैठक में वहां हिस्सा लेने पहुंचे मोदी के अलावा दूसरे देशों के नेता भी कुछ इसी तरह की शर्ट पहने नज़र आए।
 
अगर दुनिया के सारे दिग्गज नेता एक ही जैसा परिधान बोल रहे हैं तो ज़रूर इसमें कुछ ना कुछ ख़ास होगा। जवाब हैं हां! दरअसल, ये बरोंग तगालोग है जिसे बरोंग भी कहा जाता है और बरो भी। ये कढ़ाई वाली फ़ॉर्मल शर्ट है जिसे फ़िलीपींस की नेशनल ड्रेस माना जाता है।
गाला डिनर के लिए तय परिधान 'फ़िलिपिनियाना' था और इसलिए सभी मेहमानों ने दिग्गज डिज़ाइनरों के हाथों तैयार बरोंग तगालोग पहने थे। ये आसियान की 50वीं वर्षगांठ थी। ये काफ़ी हल्की शर्ट होती है और इसे पतलून के बाहर ही रखा जाता है। ख़ास बात ये हैं कि इसे फ़िलीपींस के राष्ट्रपति रैमन मैग्सेसे ने इतनी शोहरत दिलाई है। वो निजी और सार्वजनिक समारोह में अक्सर ये शर्ट पहना करते थे।
 
आसियान में इसी शर्ट को लेकर एक बड़ा विवाद भी हुआ था। साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए एशिया-पैसिफ़िक इकोनॉमिक कोऑपरेशन शिखर सम्मेलन में आयोजन समिति की प्रेस रिलीज़ में बरोंग तगालोग को 'किसान की शर्ट' क़रार दिया था। इस पर फ़िलीपींस सरकार ने स्पष्टीकरण भी मांगा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख