'आंखों के सामने पति का गला काटते देखा'

Webdunia
सोमवार, 4 मई 2015 (14:40 IST)
नाइजीरिया में चरमपंथी गुट बोको हराम के कब्जे से छुड़ाई गई औरतों ने बताया है कि चरमपंथियों ने कई बंधकों की पत्थर मार-मारकर हत्या कर दी है।

इन महिलाओं के मुताबिक सेना जब बोको हराम के चंगुल से छुड़ाने के लिए महिलाओं के करीब पहुंचने की कोशिश कर रही थी तब चरमपंथियों ने पुरुषों और किशोर लड़कों की हत्याएं कीं।

अपनी रिहाई के एक दिन बाद इन बंधक महिलाओं ने मीडिया को बताया कि लगभग तीन सौ बंधक औरतों और लड़कियों को सांबीसा के जंगलों से बचाकर एक सरकारी कैंप ले जाया गया।

एक बंधक महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसकी आंखों के सामने उसके पति की गला काटकर हत्या कर दी गई और उससे पहले उसके तीन बच्चों को अलग कर दिया गया।

'जबरन शादी' : इन औरतों ने बताया कि चरमपंथियों ने कई महिलाओं को जबरन शादी के लिए मजबूर किया। उन्होंने ये भी बताया कि बोको हराम के सदस्य, बंधकों को दिन में सिर्फ एक बार खाना देते थे जिनमें मक्के के सूखे दाने होते थे।

इस बीच, सेना ने दावा किया है कि बोको हराम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसने पिछले सप्ताह सात सौ बंधकों को आजाद कराया।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च