Hanuman Chalisa

सोशल-'यूँ #NiKu और #NaMo का इश्क़ आबाद हो गया!'

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (14:35 IST)
बिहार के मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम कार्यवाहक राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से मुलाक़ात की और अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। देर रात राज्यपाल से मुलाक़ात के बाद बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे राजेंद्र मंडप हॉल में नीतीश फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
पटना से लेकर दिल्ली तक बिहार की सियासत पर चर्चा है। नीतीश कुमार ट्विटर और फ़ेसबुक पर टॉप ट्रेंड बने हुए हैं। नेताओं ने भी अपनी राय जताने और विरोधियों पर निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश के इस्तीफ़े के बाद तुरंत ट्विटर के ज़रिये उन्हें बधाई दी, नीतीश ने भी जवाब ट्विटर पर ही दिया।
 
महागठबंधन में टूट की मुख्य वजह माने जा रहे राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी कई ट्वीट किए। तेजस्वी यादव ने लिखा, "यदि आपको (नीतीश कुमार) अपनी नैतिकता और ईमानदारी पर इतना यकीन है को आपने जदयू विधायकों को अपने घर में बंद करके क्यों रखा है। उन्हें आज़ाद करें वो आपके नैतिकता की गवाही देंगे।"
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "आपको आधी रात में सरकार बनाने के दावा पेश करने के लिए जाने की ज़रूरत नहीं थी। ईमानदार लोगों को डर नहीं होना चाहिए।" तेजस्वी यादव ने ये भी दावा किया कि राज्यपाल ने उन्हें गुरुवार सुबह 11 बजे मिलने का समय दिया और फिर अचानक ही एनडीए को 10 बजे शपथ ग्रहण के लिए कहा। इतनी भी जल्दी क्या है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा, "नीतीश जी बिहार की जनता ने महागठबंधन को चुना है भाजपा और भाजपा/मोदी के विरोध में। नैतिकता यह कहती है कि आप पुनः बिहार की जनता का जनादेश लें।" 
 
अकबर चौधरी ने लिखा, "नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई ना लड़कर सीधा इस्तीफा क्योँ दे दिया। राजनीतिक रोटी सेंकने वाले नेताओं में आप भी हो।"
 
वरिष्ठ पत्रकार संजय पुगलिया ने लिखा, "ग़ज़ब था बिहार का ये ट्विस्ट- एक ट्वीट पे बधाई और दूसरे ट्वीट पर धन्यवाद हो गया और यूँ #NiKu और #NaMo का इश्क़ आबाद हो गया !"
 
शनि शुक्ल ने लिखा, "#nitishkumar ही सोनम गुप्ता है - लालू।"
 
टफ टाइम्ल नेवर लास्ट नाम से एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, "धोखा देने में सबसे आगे हैं। पहले सांप्रदायिक ताकतों के ख़िलाफ़ महागठबंधन का हिस्सा बने फिर उसे तोड़ कर सांप्रदायिक ताकतों से हाथ मिला लिया। जय श्री राम।"
 
प्रणीत सक्सेना ने लिखा, "नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक, राजनीति हमें अचम्भित करना नहीं छोड़ती। ये साफ पता चल रहा है कि लालू ने अपनी पिछली ग़लतियों से कोई सीख नहीं ली।"
 
मोहम्मद ताहिर अली ने लिखा, "भ्रष्टाचार पर सीधा कदम, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ना एक अच्छा निर्णय। लालू यादव के परिवार का भ्रष्टाचार पूरी तरह खुल चुका था।"
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख