Hanuman Chalisa

ओम पुरी ने ख़ुद की थी मौत की भविष्यवाणी

Webdunia
शुक्रवार, 6 जनवरी 2017 (11:22 IST)
हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू फ़िल्मों में बेहतरीन अदाकारी से मशहूर हुए अभिनेता ओम पुरी नहीं रहे। शुक्रवार सवेरे ओम पुरी का उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। वो 66 साल के थे। ओम पुरी मौत के बारे में क्या कह गए थे, ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उनकी बातें सुनकर आपको लगेगा कि उन्हें अपनी मौत का अंदाज़ा पहले से हो गया था।
बीबीसी हिंदी से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार आलोक प्रकाश पुतुल ने हाल में जब उनसे ये पूछा था कि क्या उन्हें मौत से डर लगता है, तो उनका जवाब, लाजवाब कर गया। ओम पुरी ने कहा था, ''नहीं, मृत्यु का भय नहीं होता। बीमारी का भय होता है। जब हम देखते हैं कि लोग लाचार हो जाते हैं बीमारी की वजह से और दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। उससे डर लगता है। मृत्यु से डर नहीं लगता।''
 
मार्च 2015 में लिए गए इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ''मृत्यु का तो आपको पता भी नहीं चलेगा। सोए-सोए चल देंगे। (मेरे निधन के बारे में) आपको पता चलेगा कि ओम पुरी का कल निधन हो गया।'' और ये कहकर वो हंस दिए।
.और असल में हुआ भी ऐसा ही। शुक्रवार सवेरे जब उनके निधन की ख़बर आई, तो सभी हैरान रह गए। ओम पुरी ने आक्रोश, अर्ध सत्य, गुप्त, जाने भी दो यारों, चाची 420, मालामाल वीकली में यादगार अभिनय किया था। वो फ़िल्म 'घायल रिटर्न' में आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे।

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख