Hanuman Chalisa

अब 'रद्द-उल-फ़साद' करेगी पाकिस्तानी सेना

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (11:57 IST)
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि वो देश से चरमपंथियों को ख़त्म करने के लिए रद्द-उल-फ़साद नाम का नया अभियान शुरू कर रही है।
पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी वज़ीरिस्तान में ऑपरेशन ज़र्ब-ए-अज़्ब चलाया था। ये अभियान जून 2015 में किया गया था। इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना देश के क़बायली इलाक़ों और स्वात घाटी क्षेत्र में सैन्य अभियान चला चुकी है।
 
पाकिस्तान सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक ऑपरेशन रद्द-उल-फ़साद का मक़सद देश के बाक़ी हिस्सों में बचे हुए चरमपंथियों का ख़ात्मा करना है। बयान में ये भी कहा गया है कि इस ऑपरेशन से देश की सीमाएं भी सुरक्षित होंगी।
 
इस ऑपरेशन के ऐलान से पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा के नेतृत्व में लाहौर में सुरक्षा को लेकर बैठक हुई है। पाकिस्तानी सेना के इस अभियान में पंजाब के पुलिस रेंजर भी शामिल होंगे।
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने सैन्य अभियान की शुरुआत के ऐलान से कुछ ही देर पहले पंजाब में रेंजरों को विकल्प देने की स्वीकृति थी।
 
आईएसपीआर के बयान के मुताबिक़ इस अभियान का मक़सद देश में हिंसा ख़त्म करना और गोलाबारूद पर नियंत्रण करना भी है। सेना का कहना है कि ऑपरेशन रद्द-उल-फ़साद का मक़सद नेशनल एक्शन प्लान को लागू करना भी है।
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगर आप भी देर तक मोबाइल देखते हैं तो जान लें ये नुकसान

अगला लेख