राहुल गांधी के 'रहस्यमय तीसरे हाथ' का सच

Webdunia
गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (10:34 IST)
- फ़ैक्ट चेक टीम 
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक बुजुर्ग महिला से गले मिलने की फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस वायरल तस्वीर पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि तस्वीर में तीसरा 'रहस्यमय हाथ' किसका है।
 
 
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया, "ये तीसरा हाथ किसका है? मैंने आपसे कल ही एक अच्छी पीआर एजेंसी के साथ करार करने के लिए कहा था।"
 
वायरल हो रही इस तस्वीर का इस्तेमाल दरअसल कांग्रेस पार्टी की न्यूनतम आय गारंटी योजना (NYAY) के प्रचार विज्ञापन में किया गया है।
 
एबीपी न्यूज़ के पत्रकार विकास भदौरिया ने भी ट्वीट किया, "क्या आप पहली तस्वीर में राहुल गांधी के तीन हाथों को खोज सकते हैं। अगर नहीं तो कृपया दूसरी तस्वीर देखें। यह तीसरा हाथ किसका है?"
 
 
भारतीय जनता पार्टी की सीनियर नेता और केंद्र सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी ने इसका जवाब दिया कि कांग्रेस का ये 'छल-कपट वाला हाथ' पार्टी की भ्रष्ट मानसिकता को दिखाता है।
 
 
कांग्रेस पार्टी के ट्वीट में शामिल ओरिजनल फ़ोटो को देखकर पता चलता है कि यह फ़ोटो एक बड़ी तस्वीर का हिस्सा है। इस तस्वीर में कई अन्य लोगों को पीछे देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन में इस्तेमाल के लिए तस्वीर में दिख रहे अन्य लोगों को और पृष्ठभूमि को धुंधला कर दिया गया था। लेकिन न्याय योजना के विज्ञापन के लिए इस तस्वीर को प्रकाशित करने से पहले इसे अच्छे ढंग से एडिट नहीं किया गया।
 
 
इस तस्वीर का इस्तेमाल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर गरीबी उन्मूलन योजना के प्रचार के लिए भी किया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत

अगला लेख