Hanuman Chalisa

यहां बलात्कार की ख़बरें आम हैं, नया क्या है?'

Webdunia
बुधवार, 8 मार्च 2017 (12:18 IST)
- इमरान क़ुरैशी (बंगलुरु से)
 
केरल के एक अनाथालय में सात नाबालिग लड़कियों के साथ कथित बलात्कार की ख़बर ने सारे देश को भले ही चौंका दिया हो, मगर राज्य की महिला कार्यकर्ताओं को बार-बार ऐसी घटनाएं के होने पर कोई हैरानी नहीं है।
वायनाड ज़िले में सात लोगों के कथित तौर पर पिछले दो महीने तक लड़कियों के साथ बलात्कार करने के मामले से पहले कन्नूर ज़िले से ऐसी एक और घटना सामने आई थी जब 17 साल की एक छात्रा ने सात फ़रवरी को एक बच्चे को जन्म दिया। एक कैथोलिक पादरी ने कथित तौर पर उसका बलात्कार किया था।
 
पालक्काड ज़िले से भी ख़बर आई थी कि वहां नौ और 11 साल की दो लड़कियों ने आत्महत्या कर ली क्योंकि उनकी मां के एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर उनका यौन शोषण किया था। 
 
महिला संगठन अनावेषी की संयोजक अजिता कहती हैं, इसमें नया क्या है? हम पहले भी आदिवासी छात्रों में ऐसी घटनाओं की ख़बरें सुनते रहे हैं। अच्छी बात केवल ये है कि अब वे सामने आ रही हैं। महिला कार्यकर्ता रंजिनी हरिदास कहती हैं, अपराधी जानते हैं कि इन लड़कियों के मां-बाप कुछ नहीं कर पाएंगे, इसलिए वे इसका फ़ायदा उठाते हैं।
 
सात लड़कियों को कथित तौर पर अनाथालय के पास के एक दुकानदार ने जनवरी में लालच दिया। उनकी उम्र 15 साल से कम रही होगी क्योंकि वे सभी आठवीं या नवीं कक्षा में थीं। एक पुलिस अधिकारी ने पहचान नहीं ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया कि लड़कियों के साथ अनाथालय के पीछे एक होटल में दुर्व्यवहार किया गया। एक व्यक्ति ने दुकान से एक लड़की को रोता हुआ निकलता देखने के बाद अनाथालय को इसकी सूचना दी थी। कथित तौर पर अपराधियों ने मोबाइल फ़ोन पर तस्वीरें लीं और लड़कियों को ब्लैकमेल किया। अभियुक्तों की उम्र 27 से 32 साल के बीच बताई गई है जिनमें दो शादीशुदा हैं।
 
रजनी कहती हैं, 'पादरी पर बलात्कार के आरोप वाले मामले में समाज के कई लोगों ने लड़की को ही दोषी ठहराया। इसलिए ये ज़रूरी है कि ऐसी घटनाओं में दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा दी जाए।'
 
इस बीच केरल सरकार ने वायनाड की बालकल्याण समिति को भंग कर दिया है। इसका कारण ये बताया गया है कि समिति के अध्यक्ष फ़ादर थॉमस जोसेफॉ थेरकम और एक समिति सदस्य बेटी जोस पर कथित तौर पर कन्नूर मामले में पादरी के बलात्कार करने के मामले को दबाने का आरोप लगा था।
 
17 वर्षीय युवती के मां बनने के एक दिन बाद ही कोट्टियूर के स्थानीय चर्च के पादरी फ़ादर रॉबिन वाडाक्केनचेरिल को 28 फ़रवरी को गिरफ़्तार कर लिया गया था। पुलिस चार और लोगों की तलाश कर रही है जिन पर आरोप है कि उन्होंने पादरी को बचाने की कोशिश की।

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

अगला लेख