Hanuman Chalisa

पढ़ाई हो गई पूरी तो कहां रही कमी?

Webdunia
मंगलवार, 7 जुलाई 2015 (14:59 IST)
रिक्रूटमेंट सेक्टर से जुड़ी कंपनी करियर बिल्डर इंडिया के ताजा सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
यह सर्वे 400 से ज्यादा कंपनियों के बीच हुआ था, अधिकतर कंपनियों के मुताबिक बदलते माहौल में भी शिक्षण संस्थाएं व्यावहारिक ज्ञान की बजाय किताबी ज्ञान पर ही ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इसी तरह 65 प्रतिशत कंपनियों का कहना है कि भारतीय विश्वविद्यालय सीमित भूमिकाओं के लिए ही छात्रों को तैयार कर पा रहे हैं।
 
आठ प्रतिशत कंपनियां मानती हैं कि छात्रों को इंडस्ट्रीज के मुताबिक तैयार नहीं किया जा रहा है। 

सर्वे के मुताबिक 65 प्रतिशत कंपनियां इस साल ज्यादा शुरुआती सैलरी देंगी जबकि 12 प्रतिशत पिछले साल से कम सैलरी देने की योजना बना रही हैं, यही नहीं 94 प्रतिशत कंपनियां तो काबिल उम्मीदवार के लिए अधिक सैलरी पर चर्चा करने को भी तैयार हैं।
 
कहां रह गई कमियां?
यह तो हो गई कंपनियों की बात लेकिन आखिर ऐसी क्या कमियां हैं युवा पेशेवर लोगों में जो इन्हें आगे बढ़ने से रोकती हैं।
 
कंपनियों के अनुसार 60 प्रतिशत ग्रैजुएट समस्या सुलझाने में नाकाम सिद्ध हुए हैं। अगर सर्वे के निष्कर्ष को देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि वे कौन से क्षेत्र हैं जहां आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
 
* क्रिएटिविटी में 56 प्रतिशत छात्र कमजोर
* टीमवर्क में 53 प्रतिशत छात्र कमजोर
* कम्युनिकेशन में 50 प्रतिशत छात्र कमजोर
* लीडरशिप में 49 प्रतिशत छात्र कमजोर
* रिसर्च लेवल पर 45 प्रतिशत छात्र कमजोर
* मैनेजमेंट लेवल पर 39 प्रतिशत छात्र कमजोर
 
इन आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि अब यदि नौकरी पाना है तो पढ़ाई के साथ-साथ इन सारी स्किल्स पर देना होगा ध्यान।
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले