Hanuman Chalisa

सैमसंग गैलेक्सी एस8 के आई स्कैनर को धोखा देना संभव

Webdunia
बुधवार, 24 मई 2017 (11:48 IST)
CCC
सैमसंग के नए स्मार्टफ़ोन गैलेक्सी एस8 में इस्तेमाल होने वाली 'आईरिस स्कैनिंग तकनीक' यानी आंख की पुतली को देखकर खुलने वाले लॉक की तकनीक को धोखा देना संभव है। तस्वीर का कॉन्टैक्ट लेन्स से सैमसंग की सुरक्षा तकनीक को धोखा दिया जा सकता है।
 
मदरबोर्ड नाम की वेबसाइट के मुताबिक केयोस कंप्यूटर क्लब के शोधकर्ताओं ने आंख की एक तस्वीर से ये कर दिखाया है। सैमसंग के गैलेक्सी एस8 के लॉक को खोलने के लिए आईरिस स्कैनर में देखना भर काफ़ी होता, सैमसंग का दावा है कि आईरिस स्कैनर एक ज़बरदस्त सुरक्षा तकनीक है।
 
बीबीसी से सैमसंग ने कहा है कि कंपनी को इस मामले के बारे में जानकारी है। सैमसंग ने पिछले महीने ही अपना नया फ़ोन गैलेक्सी एस 8 और एस 8प्लस लांच किया है। शोधकर्ताओं ने पहले एस8 के आईरिस स्कैनर में एक व्यक्ति की आंख का रजिस्ट्रेशन कर फ़ोन की सुरक्षा को स्थापित किया।
 
फिर एक डिजिटल कैमरा में इंफ्रा-रेड नाइट विज़न सेटिंग के ज़रिए एक अन्य व्यक्ति की आंख की तस्वीर ले ली। इस तस्वीर का प्रिंट लेकर शोधकर्ताओं ने इसके आगे कॉन्टैक्ट लेन्स रखा।
 
शोधकर्ताओं की एक टीम ने एस8 स्मार्टफ़ोन के सामने इस तस्वीर को रखकर अनलॉक करने का एक वीडियो भी इंटरनेट पर जारी किया है। सैमसंग का दावा है कि आईरिस स्कैनिंग तकनीक का सुरक्षा के लिहाज़ से कड़ा परीक्षण किया गया है।
 
कंपनी की तरफ़ से कहा गया है कि अगर इस तकनीक में कोई कमज़ोरी है या फिर इसे चुनौती देने का कोई नया तरीका है तो कंपनी एस8 की सुरक्षा को पुख़्ता करने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाएगी।"
 
सुरक्षा विशेषज्ञ केन मुनरो का कहना है कि इससे साफ़ हो जाता है कि बायोमैट्रिक्स गंभीर समस्याओं का आसान सा हल नहीं है। वो कहते हैं, " अगर आप वाक़ई सुरक्षित होना चाहते हैं तो फिंगर प्रिंट और एक गोपनीय नंबर चुनिए। अगर आप आईरिस लॉक इस्तेमाल करना चाहते हैं तो अपनी आंखों को बंद करके चलिए ताकि कोई आपकी आंखों की पुतली की तस्वीर न खींच ले।" गैलेक्सी एस8 में आईरिस स्कैनर की जगह पासवर्ड या गोपनीय नंबर का भी विकल्प दिया गया है।
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख