Hanuman Chalisa

बहन को सरप्राइज़ देने के लिए भाई ने जोड़े 55 हज़ार के चिल्लर

Webdunia
मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (11:00 IST)
- विकास त्रिवेदी, सर्वप्रिया सांगवान
'मेली दीदी की छादी में जुलूल जुलूल आना।' शादी के कार्ड में छोटे-छोटे अक्षरों में बहनों की शादी में गोलू, चिंटु जैसे नामों वाले भाइयों की तरफ से ये लाइन अक्सर लिखी रहती है।
 
जयपुर में एक भाई यश ने अपनी पारुल दीदी की 'छादी में जुलूल-जुलूल आना' जैसी कोई लाइनें तो नहीं कहीं, लेकिन ट्यूशन से आने-जाने के लिए अपनी दीदी को स्कूटी गिफ्ट करने का ऐसा सरप्राइज़ प्लान किया कि शायद आप भी बचत करने के लिए अब बैंक की बजाय गुल्लक का रुख़ करने लगें।
 
13 साल के यश ने इस भैया दूज पर बीते दो साल की बचत के बाद अपनी बहन रूपल को स्कूटी गिफ्ट की है। स्कूटी की कीमत बैंक चेक, क्रेडिट कार्ड या नोटों से नहीं, यश के नन्हीं गुल्लकों से निकले दस-दस के सिक्कों से चुकाई गई है। यश ने दो साल में दस-दस के सिक्कों को जोड़ते हुए क़रीब 55 हज़ार रुपये जोड़े हैं।
 
स्कूटी सरप्राइज प्लान करने की कहानी, यश की ज़ुबानी
''मेरी सबसे बड़ी दीदी के पास स्कूटी है। लेकिन रूपल दीदी के पास नहीं थी। इसी वजह से मैं दो साल से स्कूटी के लिए अपनी पॉकेटमनी से दस-दस के सिक्के जोड़ने लगा। इस बारे में सिर्फ मैं और मेरी सबसे बड़ी दीदी कोमल को पता था। मैं चुपचाप अपनी गुल्लकों में पैसे जोड़ने लगा। कई बार जब घर पर खुले पैसे की ज़रूरत पड़ती तो हम गुल्लक से निकाल भी लेते थे। मेरा कुछ लेने का मन करता तो वो मैं पापा से कह देता।
 
कोमल दीदी ने भी इस स्कूटी के लिए पैसे जोड़े थे। हमने 55 हज़ार के आस-पास रुपये जोड़ लिए थे। दस-दस के सिक्के इतने ज़्यादा हो गए थे कि हम अपने मामा की कार में सिक्कों का बैग रखकर स्कूटी के शोरूम में गए।
 
शोरूम वालों ने बोला कि आप इतने सिक्के लाए हो। थोड़ा इंतज़ार करो। हमें वहां पर दो-तीन घंटे इंतज़ार करना पड़ा। जब शोरूम में भीड़ कम हुई तो चार-पांच लोगों ने हमारे सिक्के गिने। उन्हें गिनने में दो-तीन घंटे लगे। हमने क़रीब 55 हज़ार रुपये जोड़ लिए थे। स्कूटी खरीदने में जो रुपये कम पड़े वो पापा ने मिला दिए। रूपल दीदी को हमने शोरूम जाने से पहले बताया कि आपको स्कूटी गिफ्ट करेंगे।
 
यही हमारा रूपल दीदी को सरप्राइज था। मम्मी, पापा को भी इस बात से काफी प्राउड फील हुआ। स्कूल में टीचर्स ने भी इस बारे में मुझे बधाई दी। मुझे लगता है कि अब रूपल दीदी भी शायद मुझे कुछ सरप्राइज देने का प्लान कर रही हैं, छिप- छिपकर ''
अब बहनें देंगी भाई को सरप्राइज़?
ज़ाहिर है कि यश की दी हुई स्कूटी पर सवार होकर अपने घर पहुंची रूपल इस सरप्राइज़ से खुश हैं। रूपल ने बीबीसी को बताया, ''बड़ी दीदी और यश चुपचाप ये प्लान कर रहे थे। मैं स्कूल में बिज़ी रहती थी।
 
भैया दूज पर यश ने बोला कि स्कूटी के शोरूम चलना है। साथ में मामा और घर के लोग थे। जब मैं शोरूम पहुंची तो मामा ने बोला कि यश तुझे कुछ सरप्राइज देना चाहता है। यश ने कहा कि आप अपने लिए स्कूटी ले लीजिए, मैं आपको गिफ्ट देना चाहता हूं। ये मेरे लिए तगड़ा सरप्राइज था। पर्सनल स्कूटी मिलना मज़ेदार है। अब हमने भी पॉकेटमनी जोड़ना शुरू कर दिया है। कोशिश है यश के जन्मदिन पर कुछ सरप्राइज दें। हम क्या देंगे, ये तो अभी नहीं सोचा।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज, जानिए क्या हैं खूबियां

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra vs iPhone 17 Pro Max : कीमत से कैमरा तक जानें कौन है सबसे दमदार फ्लैगशिप?

Samsung Galaxy S26 Ultra Launch : आईफोन की छुट्टी करने आया सैमसंग का नया 'बाहुबली' फोन

iQOO 15R भारत में लॉन्च, 7,600mAh की तगड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, जानें कीमत और फीचर्स

Google Pixel 10a के लॉन्च होते ही Pixel 9a की कीमतों में भारी गिरावट, अब बेहद कम दाम में खरीदने का मौका

अगला लेख