shiv chalisa

सबसे गहरी जगह तक पहुंचा इंसानी कचरा

Webdunia
बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (11:25 IST)
समंदर में 10 किलोमीटर की गहराई में सूर्य का प्रकाश भी ठीक से नहीं पहुंच पाता, लेकिन इंसान का कचरा वहां भी मौजूद है। मारियाना ट्रेंच, यह धरती की सबसे गहरी जगह है। वहां समुद्र 10,994 मीटर गहरा है। यानि करीब 11 किलोमीटर की गहराई। इतनी गहराई में इक्का दुक्का पनडुब्बियां ही पहुंच पाती हैं। वहां सूर्य का प्रकाश भी ना के बराबर पहुंचता है। लेकिन वहां भी इंसानी कूड़ा पहुंच चुका है।
वैज्ञानिक मारियाना ट्रेंच की गहराई में फैले इंसानी प्रदूषण से हैरान हैं। वहां विषैले रसायनों की काफी मात्रा मिली है। एक रोबोटिक पनडुब्बी ने इस कूड़े की तस्वीरें भी ली हैं। रिसर्च का नेतृत्व करने वाले यूके की न्यूकासल यूनिवर्सिटी के एलन जैमिसन कहते हैं, "हमें अब भी लगता है कि गहरा समुद्र बहुत ही दुर्गम है और प्राकृतिक अवस्था में है, इंसान का असर उस पर नहीं है, लेकिन हमारी रिसर्च दिखाती है कि ये सच नहीं है। वहां मिला प्रदूषकों का स्तर दिखाता है कि जिन चीजों को हम घर में इस्तेमाल करते हैं, वे आखिरकार कहां पहुंच सकती हैं। यह दिखाता है कि इंसान का धरती पर क्या असर पड़ा है।"
 
वैज्ञानिकों को मुख्य रूप से दो ऐसे रसायन मिले, जिन पर 1970 के दशक में पाबंदी लगा दी गई थी। इन्हें पीओपी यानी परसिस्टेंट ऑर्गेनिक पॉल्युटैंट्स कहा जाता है। यह प्रकृति में जैविक रूप से विघटित नहीं होते। यह तत्व कनाडा के आर्कटिक की किलर व्हेलों और पश्चिमी यूरोप की डॉल्फिनों के शरीर में भी पाए गए। पीओपी का उत्पादन 1930 से 1970 के दशक तक बड़े पैमाने पर हुआ। माना जाता है कि पीओपी के कुल उत्पादन का एक तिहाई यानि करीब 1.3 टन समुद्र में घुल चुका है। मारियाना ट्रेंच की एक ढलान को साइरेना डीप भी कहा जाता है। अमेरिकी वैज्ञानिकों को वहां बियर के कैन, टिन के डिब्बे और प्लास्टिक बैग भी मिले।
 
रिपोर्ट:- ओंकार सिंह जनौटी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज, जानिए क्या हैं खूबियां

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra vs iPhone 17 Pro Max : कीमत से कैमरा तक जानें कौन है सबसे दमदार फ्लैगशिप?

Samsung Galaxy S26 Ultra Launch : आईफोन की छुट्टी करने आया सैमसंग का नया 'बाहुबली' फोन

iQOO 15R भारत में लॉन्च, 7,600mAh की तगड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, जानें कीमत और फीचर्स

Google Pixel 10a के लॉन्च होते ही Pixel 9a की कीमतों में भारी गिरावट, अब बेहद कम दाम में खरीदने का मौका

अगला लेख