Biodata Maker

पीने लायक होगा समंदर का पानी

Webdunia
मंगलवार, 4 अप्रैल 2017 (12:03 IST)
- पॉल रिंकॉन (साइंस एडिटर)
 
समंदर का खारा पानी पीने लायक नहीं होता। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने वो तरीका खोज निकाला है जिससे इसे पीने लायक बनाया जा सकेगा। माना जा रहा है कि इस खोज से साफ पानी के लिए मोहताज लाखों लोगों को मदद मिल सकेगी।
 
ब्रिटेन में वैज्ञानिकों की एक टीम ने ग्रैफीन की एक ऐसी चलनी विकसित की है जो समंदर के खारे पानी से नमक को अलग कर सकेगा। ग्रैफीन ग्रैफाइट की पतली पट्टी जैसा तत्व है। ग्रैफीन ऑक्साइड की ये छलनी समुद्र के पानी से नमक अलग करने के लिए काफी असरदार है।

पानी से नमक अलग करने वाले मौजूदा विकल्पों की तुलना में नई तकनीक का प्रयोग किया जाना है। पहले ये माना गया था कि ग्रैफीन आधारित तकनीक का बड़े पैमाने पर प्रयोग मुश्किल भरा होगा।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के वैज्ञानिकों की टीम की अगुवाई डॉक्टर राहुल नायर कर रहे थे। इस रिसर्च पेपर को साइंस जर्नल नेचर नैनोटेक्नॉलॉजी ने प्रकाशित किया है। मौजूदा उपलब्ध तकनीक से सिंगल लेयर वाले ग्रैफीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन एक महंगा मामला है।
 
लेकिन नई तकनीक पर डॉक्टर नायर बताते हैं, "ग्रैफीन ऑक्साइड लैब में आसानी से तैयार किया जा सकता है।" संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के मुताबिक 2025 तक दुनिया की 14 फीसदी आबादी के सामने पानी का संकट होगा। दुनिया में पानी साफ करने की मौजूदा तकनीक पॉलीमर फिल्टर पर आधारित है। 
 
डॉक्टर नायर का कहना है, "हमारा अगला कदम बाजार में उपलब्ध सामाग्री से इसकी तुलना करना है।"
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Vivo V70 Series का धमाका, भारत में जल्द एंट्री, ZEISS कैमरा और 6500mAh बैटरी से मचाएगी तहलका

samsung Unpacked 2026 : S26 अल्ट्रा समेत ये 5 बड़े डिवाइस होंगे लॉन्च, जानें क्या है खास

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

redmi note 15 pro 5g: 200MP कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और 6580mAh की बैटरी, 3000 का कैशबैक ऑफर, जानिए क्या है कीमत

Apple iPhone 17e : सस्ते iPhone की वापसी, एपल के सबसे किफायती मॉडल के चर्चे

अगला लेख