Hanuman Chalisa

वैनिटी फ़ेयर के लिए प्रेग्नेंट सेरेना का नग्न पोज

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2017 (14:24 IST)
टेनिस की चर्चित खिलाड़ी सेरेना विलियम्स इस समय गर्भवती हैं। लेकिन फ़िलहाल वो इसलिए चर्चा में हैं कि उन्होंने वैनिटी फ़ेयर मैगज़ीन के अगस्त महीने के अंक के कवर के लिए नग्न पोज दिया है। जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू होने से ठीक पहले सेरेना को पता चला कि वे और रेडिट के सह संस्थापक एलेक्सिस ओहानियन पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं।
 
सेरेना ने पत्रिका को बताया है कि उन्हें उस समय तक इसका पता नहीं चला था कि जब प्रैक्टिस के दौरान कोर्ट के बाहर उनकी तबीयत ख़राब हुई। लेकिन उनके मित्र को ये संदेह हो गया था कि शायद वे प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने सरीना को टेस्ट कराने की सलाह दी।
 
कैसे पता चला प्रेग्नेंसी के बारे में
सेरेना ने टेस्ट कराया। उस समय वे एक लॉन्जरी कंपनी के लिए फोटो शूट कर रही थी। जब टेस्ट की रिपोर्ट आई तो सेरेना के मुताबिक़ उनका दिल क़रीब-क़रीब बैठ गया।
 
सेरेना ने कहा- हे भगवान, ऐसा नहीं हो सकता। मुझे तो एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। मैं कैसे ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल पाऊंगी। मैंने तो इस साल विंबलडन जीतने तक का प्लान बनाया था।
सेरेना उस समय ऑस्ट्रेलिया के एक होटल में रुकी थीं। उनकी मित्र जेसिका होटल के केमिस्ट शॉप पर गईं। उन्होंने पांच और टेस्ट किट ख़रीदा, ताकि सेरेना को ये भरोसा दिलाया जा सके कि वे सचमुच प्रेग्नेंट हैं। सभी रिजल्ट पॉजिटिव आए।
 
पत्रिका के आलेख में ये भी बताया गया है कि सेरेना और एलेक्सिस ने वर्ष 2015 में कैसे डेट करना शुरू किया। एलेक्सिस ने इटली के कैवालिएरी होटल के उसी टेबल पर सेरेना को प्रपोज किया था, जहां उन्होंने एक-दूसरे से पहली बार बात की थी।
 
उम्मीद
सेरेना को उम्मीद है कि वे अगले साल जनवरी तक पेशेवर टेनिस में वापसी कर सकती हैं। हाल ही में पूर्व टेनिस स्टार जॉन मैकेनरो के बयान के बाद सरीना ने ट्वीट करके अपना बचाव किया था। सात बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन मैकेनरो ने अमेरिका में एनपीआर रेडियो से बातचीत में कहा था- अगर वे मेन्स सर्किट में खेलीं, तो उन्हें संघर्ष करना पड़ेगा। और वे दुनिया में 700वें नंबर की खिलाड़ी की तरह होंगी। क्योंकि ये पूरी तरह एक अलग मामला होगा।
 
इस पर सेरेना ने ट्वीट किया- डियर जॉन, मैं आपका सम्मान करती हूं, लेकिन कृपया आप अपने बयानों से मुझे दूर रखें, जो तथ्यों पर आधारित नहीं। मैंने कभी भी वहां की इतनी रैंकिंग वाले किसी खिलाड़ी से नहीं खेला है और मेरे पास समय भी नहीं है। मेरा और मेरी प्राइवेसी का सम्मान कीजिए। मुझे बच्चा होने वाला है।
 
35 वर्षीय सेरेना विलियम्स ने कुल 39 ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीते हैं, जो एक रिकॉर्ड है। इनमें 23 उन्होंने सिंगल्स में, 14 डबल्स में और दो मिक्स्ड डबल्स में जीते हैं।

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख