Hanuman Chalisa

अमरीका : सांप को चूमने की कोशिश, और...

Webdunia
मामला अमरीका का है जहां एक शख्स सांप को पप्पी लेने के चक्कर में अस्पताल पहुंच गया। दरअसल सांप ने उसके चेहरे को डस लिया। फ़्लोरिडा के पुटनैम काउंटी में ये रैटलस्नेक चार्ल्स गॉफ़ को मिला था।
 
रैटलस्नेक अमरीका में पाए जाने वाला एक ऐसा विषधर सांप होता है जिसके चलने पर खड़खड़ाहट की आवाज़ होती है। स्थानीय न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक रॉन रेनल्ड नाम के चार्ल्स के एक पड़ोसी ने सांप के साथ खेलना शुरू कर दिया।
 
खेल के दौरान रॉन सांप के ख़तरे को समझने में चूक गए और ये ग़लती कर बैठे। उन्हें एयर एम्बुलेंस के ज़रिए अस्पताल पहुंचाया गया और जहां उनका इलाज चल रहा है। खबरों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
 
स्थानीय न्यूज़ चैनल 'ऐक्शन न्यूज़ जैक्स' को चार्ल्स गॉफ़ ने बताया, "एक लड़के ने कहा, मैं सांप के फन को चूमने जा रहा हूं और सांप ने उसके चेहरे को डस लिया।" उन्होंने कहा, "रॉन बेवकूफ़ी कर रहा था। मुझे लगता है कि उसने सोचा होगा कि वो सांप को चूम सकता है और इससे बच जाएगा, लेकिन आखिरकार ऐसा हुआ नहीं।"
 
एक और न्यूज़ चैनल फ़र्स्ट कोस्ट न्यूज़ ने बताया कि पीड़ित की स्थिति अब बेहतर है, लेकिन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया था। हालांकि इस वाकये के बाद सांप भाग गया और ये भी साफ़ नहीं हो पाया है कि रॉन ने आखिर क्यों सांप को चूमने की कोशिश की थी।
Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख