Hanuman Chalisa

कपिल शर्मा से लड़ाई के बाद नर्वस हैं सुनील ग्रोवर

Webdunia
मंगलवार, 28 मार्च 2017 (12:28 IST)
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई के बाद कॉमेडी शो के बीते दो एपिसोड में 'गुत्थी' नज़र नहीं आए। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर 'द कपिल शर्मा कॉमेडी शो' से विदा ले चुके हैं हालाँकि उन्होंने इसके बारे में कोई घोषणा नहीं की है। शो के हाल के ऑनलाइन वीडियोज़ लाइक से ज्यादा डिस्लाइक किए जा रहे हैं।
 
कपिल शर्मा से हुई लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर ने ट्वीट किया है, हालांकि उन्होंने लड़ाई का ज़िक्र नहीं किया है: आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। आपके प्यार के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। मेरी पहचान सिर्फ आप लोगों के प्यार की वजह से ही है। मैं इसे गले लगाता हूं। आपके इस प्यार से मेरा दिल भर जाता है, जहां फिर नफरत के लिए कोई जगह नहीं बचती। मैं बस ख़ुद को अच्छे काम और अच्छे लोगों को समर्पित करना चाहता हूं, जो ये जानते हैं कि मेरी नीयत क्या है।
हां इस वक्त मैं थोड़ा नर्वस और खोया-खोया सा हूं। नहीं जानता कि भविष्य में मेरे साथ क्या होगा। पर शुक्र है कि मेरा बेटा मोहन मेरी बगल में लेटा है। जब मैं मोहन के मासूम चेहरे की तरफ देखता हूं मैं खुद को किस्मत वाला महसूस करता हूं कि मेरे पास मुस्कुराने की वजह है। मैं इस बात से आश्वस्त हो जाता हूं कि चाहे कुछ भी हो, आने वाला कल खूबसूरत होगा। नया और खूबसूरत।
 
'द कपिल शर्मा' शो के यू-ट्यूब वीडियोज़ पर अगर नज़र दौड़ाएं तो पहले के मुकाबले हालात पलटे हुए हैं। हालांकि अभी ये साफ़ नहीं है कि सुनील ग्रोवर इस कॉमेडी शो से बाहर हुए हैं या नहीं। लेकिन सुनील और कपिल के झगड़े की घटना सामने आने के बाद के दो एपिसोड में सुनील नज़र नहीं आए। बीते दो कॉमेडी शो के लाइक और डिस्लाइक पर अगर ग़ौर करें तो 'द कपिल शर्मा' शो के वीडियोज़ अब लाइक के मुकाबले डिस्लाइक ज़्यादा किए जा रहे हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

अगला लेख