Hanuman Chalisa

नज़रिया: 'भारत पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई का दबाव'

Webdunia
मंगलवार, 2 मई 2017 (11:42 IST)
भारत प्रशासित कश्मीर में पुंछ ज़िले में लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर दो भारतीय जवानों के क्षत विक्षत शव मिलने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तानी सेना को इसका ज़िम्मेदार बताया है।
 
रक्षा मामलों के जानकार और वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिंह क्या कहते हैं इस घटना पर?
इससे पहले शायद ही कभी भारतीय सेना या सरकार ने हमले में साफ़-साफ़ पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम का नाम लिया हो। आमतौर पर ऐसे हमलों के लिए पाकिस्तानी सेना समर्थित लड़ाके या चरमपंथी शब्द इस्तेमाल होता है।
 
पहली बार साफ़ तौर पर कहा गया कि पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम ने नियंत्रण रेखा पार की और भारत प्रशासित कश्मीर में आई और वहां एक जेसीओ और बीएसएफ़ के एक हेड कॉन्स्टेबल को मारा और उनकी लाशों को बुरी तरह क्षत-विक्षत किया। हालांकि पाकिस्तान ने भारत के दावे से इनकार किया है और कहा है कि वो सेना के जवानों के साथ ऐसा नहीं करते भले ही वो भारत के ही क्यों न हों।
 
वैसे सीमा पर दोनों तरफ़ से ऐसी हरक़तें होती रहती हैं। लेकिन सबसे बड़ी चिंता की बात है कि ऐसी घटनाएं उस समय में हो रही हैं जबकि दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है और ना ही कोई सूचनाओं का आदान प्रदान हो रहा है। इसलिए तनाव बढ़ने का ख़तरा है। हो सकता है कि भारत पिछली बार की तरह सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कोई कार्रवाई करे, तब ऐसी स्थिति में पाकिस्तान का अगला क़दम क्या होगा, कहना मुश्किल है।
 
समस्या का समाधान दोनों देशों के शीर्ष राजनेताओं और प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत ही है, जिसकी निकट भविष्य में बहुत कम संभावना दिखती है। अभी भारतीय सेना और रक्षा मंत्री अरुण जेटली का जो बयान आया है, उससे तो समस्या बढ़ती ही नज़र आ रही है। इन सब के बीच भारतीय सरकार पर राजनीतिक दबाव भी बढ़ा है।
 
पिछली बार 'सर्जिकल स्ट्राइक' का श्रेय लेकर सरकार ने खुद ही एक ऐसा मानक तय किया है कि उससे कम कार्रवाई को वो खुद सही नहीं ठहरा पाएगी। इसके अलावा सेना के बयान में कहा गया है कि वो पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव देगी। यह भी सरकार पर एक राजनीतिक दबाव पैदा करता है क्योंकि इसका संदेश ये भी है कि सेना तो तैयार है।
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगर आप भी देर तक मोबाइल देखते हैं तो जान लें ये नुकसान

अगला लेख