Festival Posters

टोक्यो: औरतों के ‘ख़ुश दिखने से’ ग़ुस्साए शख़्स ने किया चाकू से हमला, 10 घायल

BBC Hindi
शनिवार, 7 अगस्त 2021 (16:24 IST)
जापान की राजधानी टोक्यो में शुक्रवार रात ट्रेन में एक शख़्स ने बाकी यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 10 लोग घायल हो गए।
 
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 36 साल के संदिग्ध का कहना है कि उसने जब ट्रेन में सवार औरतों को ख़ुश देखा तो उसे ग़ुस्सा आ गया और वो उन्हें जान से मारना चाहता था।
 
बताया जा रहा है कि हमले में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है जबकि बाकियों को कम गंभीर चोटें आई हैं। टोक्यो में यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब वहाँ ओलंपिक खेल हो रहे हैं।
 
टोक्यो में आमतौर पर अपराध दर कम ही है। साथ ही ओलंपिक के मद्देनज़र इन दिनों सुरक्षा के इंतज़ाम और बढ़ा दिए गए हैं। हमले के बाद जब एक डिब्बे से चीख-पुकार की आवाज़ें आने लगीं तब ट्रेन को इमर्जेंसी में रोका गया।
 
पहले भागा फिर ख़ुद ही आकर बोला- भागकर थक गया हूँ
जाँचकर्ताओं का कहना है कि ट्रेन रोके जाने पर संदिग्ध हमलावर बोगी से निकलर ट्रैक पर कूद गया और भाग गया। हालाँकि बाद में वो एक दुकान पर गया और दुकान के स्टाफ़ से कहा कि वो वही संदिग्ध है जिसके बारे में मीडिया में ख़बरें चल रही हैं। संदिग्ध ने कहा कि वो भागकर थक चुका है।
 
ट्रेन में सवार एक चश्मदीद ने जापान के एनएचके न्यूज़ को बताया कि अचानक लोग बोगी से निकलकर उनकी तरफ़ भागने लगे।
 
सुरक्षित देशों में होती है जापान की गिनती
टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 30 साल के एक संदिग्ध को पकड़े जाने की पुष्टि की। हालाँकि पुलिस ने संदिग्ध के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है।
 
10 घायल लोगों में से नौ को अस्पताल ले जाया गया जबकि एक शख़्स ख़ुद ही वहाँ से चला गया। जापान की गिनती दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में होती है लेकिन हाल के दिनों में यहाँ चाकू से होने वाले हमलों की संख्या बढ़ी है।
 
साल 2018 में एक हमलावर ने कावासाकी में स्कूलबस का इंतज़ार कर रहे बच्चों पर हमला कर दिया था। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 18 लोग घायल हुए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Vivo V70 Series का धमाका, भारत में जल्द एंट्री, ZEISS कैमरा और 6500mAh बैटरी से मचाएगी तहलका

samsung Unpacked 2026 : S26 अल्ट्रा समेत ये 5 बड़े डिवाइस होंगे लॉन्च, जानें क्या है खास

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

redmi note 15 pro 5g: 200MP कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और 6580mAh की बैटरी, 3000 का कैशबैक ऑफर, जानिए क्या है कीमत

Apple iPhone 17e : सस्ते iPhone की वापसी, एपल के सबसे किफायती मॉडल के चर्चे

अगला लेख