जीभ के अलावा कहां होती हैं स्वाद ग्रंथियां

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2015 (14:05 IST)
बीबीसी फ़्यूचर हर सप्ताह आपके लिए एक ख़ास स्मार्ट लिस्ट पेश करने जा रहा है। जिसमें हमारे आस पड़ोस की दुनिया से जुड़े कुछ बेहद चौंकाने वाली जानकारियां होंगी। इतना ही नहीं ये जानकारियां हमारे रोजमर्रे के इस्तेमाल के लिए भी उपयोगी हैं। इस सप्ताह बीबीसी फ़्यूचर की स्मार्ट लिस्ट की जानकारियां इस तरह से हैं:-
1. दिमाग पर शराब का असर महज 6 सेकेंड में ही होने लगता है। यानी आप ने शराब का घूंट भरा नहीं कि उसका असर दिमाग पर शुरू हो जाता है। आप इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं।
 
2. हवाई यात्रा के दौरान हमारे शरीर को कहीं ज्यादा विकिरण का सामना करना होता है। यह कितना होता है, लंदन से न्यूयार्क की एक यात्रा के दौरान छाती के एक्सरे के मुकाबले दोगुने विकिरण का सामना करना पड़ता है। लेकिन इससे ज्यादा चिंतित नहीं होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे आसपड़ोस में हम सालाना छाती के एक्सरे के मुकाबले 50 गुना ज्यादा विकिरण का सामना करते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
3. अमूमन ये माना जाता है कि जीवों में मुंह और जीभ ही स्वाद पहचानने का काम करते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि मानव शरीर के दूसरे अंगों में भी स्वाद-ग्रंथियां होती हैं। यह दिमाग, फ़ेफड़े से लेकर आंत और गुदा तक में मौजूद होते हैं। इसके बारे में यहां विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
 
4. हमारे दिमाग को काम करने के लिए भी ऊर्जा चाहिए, जो सामान्य बल्ब की तुलना में बेहद कम होता है। हमारे दिमाग को 10 से 15 वॉट की ऊर्जा की जरूरत होती है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी यहां मिल सकती है।
 
5. इस पर यकीन करना भले मुश्किल हो, लेकिन पृथ्वी से चंद्रमा तक की दूरी में हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह एक के बाद एक करके फ़िट हो सकते हैं। यकीन ना हो तो नासा की वेबसाइट पर देखिए।
 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मचाने आए तहलका

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

Infinix Note 40 Pro 5G : मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाला इंफीनिक्स का पहला Android फोन, जानिए कितनी है कीमत

27999 की कीमत में कितना फायदेमंद Motorola Edge 20 Pro 5G

Realme 12X 5G : अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च